FOOD;दशगात्र भोज के बाद महिला-बच्चों समेत 74 लोग हुए बीमार,स्वास्थ्य अमले ने डेरा डाला

बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के ग्राम नवागांव चीनू में दशगात्र भोज के बाद कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। सूचना मिलते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत और उपचार अभियान शुरू कर दिया है।

बता दें कि शुरुआती जांच में भोज में शामिल 10 लोगों में डायरिया के लक्षण पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के सभी घरों में जाकर जांच की, जिसमें कुल 74 लोग प्रभावित मिले, जिनमें 45 पुरुष, 16 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं।इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बिमार होने की खबर के बाद RMA, RHO, CHO और मितानिनों की संयुक्त टीम ने गांव के सभी प्रभावितों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है और कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है।

CMHO और खंड चिकित्सा अधिकारी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली और ग्रामीणों को साफ पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने, ताजा भोजन करने और समय पर दवा लेने की सलाह दी।जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने बताया कि गांव में 24 घंटे स्वास्थ्य टीम तैनात है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

  • Related Posts

    SUSPEND; असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

    रायपुर, सहायक औषधि नियंत्रक (Assistant Drug Controller) संजय कुमार नेताम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संचालक ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि उनका एक वीडियो सोशल…

    FOOD; अब एयरपोर्ट पर नहीं चुकाने होंगे चाय-नाश्ते के महंगे दाम!, केंद्र सरकार शुरू करेगी ‘उड़ान यात्रा कैफे’

    नईदिल्ली, हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब एयरपोर्ट पर चाय, कॉफी और नाश्ते के लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। केंद्र सरकार देश के…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत