CRIME; गोलीकांड के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल भी तैनात

दुर्ग , छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को हुई गोलीकांड की घटना के मुख्य आरोपी और शातिर बदमाश करण साव के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया.बुधवार तड़के नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कैलाश नगर स्थित आरोपी के घर पर अतिरिक्त निर्माण एवं अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा.

दरअसल, जामुल के कैलाश नगर में 14 नवंबर की शाम 6:30 बजे विकास प्रजापति पर बाइक सवार दो शूटरों ने फायरिंग की थी. गोली विकास के दाहिने कान के पास से छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में मुख्य आरोपी करण साव को बैकुंठ धाम, छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. उसके पांच अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा, फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद हैं.

भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने बताया कि समृद्धि बाजार क्षेत्र में आरोपी द्वारा अवैध निर्माण किया गया था, जिस पर निगम ने पहले ही नोटिस जारी किया था. यह क्षेत्र प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रस्तावित निर्माण क्षेत्र में आता है. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की. अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में जितने भी अवैध निर्माण हैं, उन सभी पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. आरोपी के परिजनों ने कहा कि यह कार्यवाही टारगेट कर कर किया जा रहा है बाकी सब भी अवैध है उसे पर प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है.

  • Related Posts

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    0 बर्खास्त हो चुका है एक सिपाही महासमुंद,  जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया…

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे…

    You Missed

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री