RAIN; अगले 2 दिन के लिए 25 जिलों में अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी…

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। बीते 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया।मौसम विभाग के मुताबिक, सात और आठ जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट और रायपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस AMS माना और जगदलपुर में जबकि सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया.

इन जिलों के लिए चेतावनी

राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जैसे जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी प्रति घंटा की तेज हवा और बारिश की संभावना है।

सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, सिरसा, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास बन गया है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से गंगेटिक पश्चिम बंगाल में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र तक, उत्तर गुजरात, मध्य मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

रायपुर में बारिश का अलर्ट

मानसून आने के बाद राजधानी रायपुर में रविवार को बारिश की पहली झड़ी लगी. दिनभर रुक-रुककर पानी गिरता रहा. सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक यानी 9 घंटे में 17 मिमी बारिश हुई. रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमानः- 07 जुलाई को आकाश मेघमय रहने के साथ रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है.

  • Related Posts

    WEATHER;छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी,सर्द हवाओं से पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना

    रायपुर, दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है. मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर! सरगुजा में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा,टपकने लगी ओस की बूंदें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रायपुर, मकर संक्रांति के पहले इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई