HIGH COURT; महादेव सट्टा मामले में आरोपी दमानी और आबकारी अधिकारी त्रिपाठी को मिली जमानत

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में नौ महीने से जेल में बंद आबकारी विभाग के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी की जमानत याचिका को सर्शत मंजूर कर लिया है। 25 हजार रुपये के निजी बांड और इतनी ही राशि की एक जमानत राशि प्रस्तुत करने पर जमानत पर रिहा करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिए हैं कि ट्रायल कोर्ट में सुनवाई के दौरान उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

इसके पहले हाई कोर्ट ने छह अक्टूबर 2023 को जमानत आवेदन को खारिज कर दिया था। वहीं महादेव सट्टा मामले में आरोपी अनिल दमानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। मेडिकल ग्राउंड पर कोर्ट ने दमानी को आठ हफ्ते के लिए एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है। अरुणपति त्रिपाठी द्वारा आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 439 के तहत दायर की गई दूसरी जमानत याचिका है। इसमें दंडनीय अपराध के लिए जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पंजीकृत अपराध के संबंध में आवेदक को नियमित जमानत देने की मांग की गई है।

आयकर अधिनियम 1961 की धारा 276(सी)(1), 277, 278, 278(ई) के तहत आइपीसी की धारा 120(बी), 191, 199, 200, 204 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। अरुणपति त्रिपाठी के खिलाफ आरोप यह है कि उन्होंने आईएएस अनिल टुटेजा और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के साथ मिलकर शराब घोटाले को अंजाम दिया है। एक दूसरे के साथ मिलीभगत करके छत्तीसगढ़ राज्य में रिश्वत, अवैध कमीशन और बेहिसाब धन आदि लिया गया और रिश्वत वसूली का काम उनकी ओर से अनवर ढेबर और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया था।

महादेव सट्टा मामले में आरोपी अनिल दम्मानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। मेडिकल ग्राउंड पर कोर्ट ने दम्मानी को आठ हफ्ते के लिए एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है। कोर्ट के सामने अपनी जमानत याचिका में दमानी ने 12 साल पहले हुए एक्सीडेंट का हवाला दिया है। उसने कोर्ट में कहा कि इस एक्सीडेंट में उसके शरीर पर कई जगह चोट लगी थी। इसकी वजह से उसे कई जगहों पर इंप्लांट्स करवाने पड़े। अब उनमें से एक इंप्लांट को निकलवाने की जरूरत पड़ गई है, क्योंकि उसमें खून का प्रवाह बंद हो गया है। दमानी ने बताया कि उसे डायबिटीज भी है और उसे जेल हास्पिटल और जिला हास्पिटल में भी भर्ती रहना पड़ा था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW;छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान पेश

    रायपुर, ईओडब्ल्यू ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन में कंप्यूटर की खरीदी में हुए 4 करोड़ 72 लाख 88462 रुपए के घोेटाला में फर्म संचालक आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत…

    LIQUOR SCAAM; 29 आबकारी अफसरों की गिरफ्तारी तय, विभाग में मचा हड़कंप,सरकार ने दी हरी झंडी

    रायपुर, पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े करीब 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य सरकार ने इस मामले में संलिप्त 29…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां