HC; हाईकोर्ट का फैसला- दुर्घटना में दो वाहन हो तो किसी पर भी कर सकते हैं दावा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुर्घटना में वाहनों पर दावा करने के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि दुर्घटना में दो वाहन होने एवं एक वाहन के नहीं मिलने पर घायल किसी भी वाहन पर मुआवजा का दावा कर सकता है। मामले की सुनवाई जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल के बेंच में हुई। कोर्ट ने दुर्घटना दावा आवेदन को खारिज करने के आदेश को निरस्त करते हुए अपील को आंशिक रूप से स्वीकार किया है।

बता दें, अभनपुर जिला रायपुर के ग्राम गोतियारडीह निवासी आवेदक त्रिभुवन निराला का पुत्र रजत कुमार उम्र 24 वर्ष 21 अप्रैल 2013 की शाम गांव के बिशेसर धृतलहरे के साथ उसकी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-04 केपी 3270 में पीछे बैठकर अभनपुर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन के चालक ने ठोकर मार दिया। इससे मोटर साइकिल स्लीप होकर गिर गया। इससे रजत कुमार को गंभीर चोट आयी और 22 अप्रैल 2013 को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया।

अज्ञात वाहन का पता नहीं चलने पर पुलिस ने मामले को खात्मा के लिए भेज दिया। इस पर मृतक रजत के पिता त्रिभुवन एवं उसकी दो बहनों ने मोटर साइकिल चला रहे विशेसर धृतलहरे व मोटर साइकिल के मालिक उसके पिता जगत राम और बीमा कंपनी को पक्षकार बनाते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में दावा पेश किया। अधिकरण ने अज्ञात वाहन जिसकी लापरवाही से दुर्घटना हुई और रजत की मौत हुई। उस वाहन को पक्षकार नहीं बनाने पर आवेदन खारिज कर दिया। इसके खिलाफ पिता ने हाईकोर्ट में अपील पेश की।

कोर्ट ने अपील को स्वीकार किया और अपने आदेश में कहा कि मोटरसाइकिल सड़क पर फिसलकर गिर गई और उसे गंभीर चोटें लगी और उसकी मृत्यु हो गई। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि यह एक दुर्घटना थी और इसमें दो गाड़िया शामिल है। इसलिए अन्य कोई हमलावर वाहन की पता नहीं लगा सका। लेकिन तथ्य यह है कि यह दो लोगों के बीच एक वाहन दुर्घटना थी। जब दो वाहन दुर्घटना में शामिल होते है तो दावेदार किसी भी वाहन से मुआवजे की राशि का दावा कर सकता है। मुआवजे के आवेदन को इस आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता कि दुर्घटना में शामिल दूसरा वाहन को पक्षकार नहीं बनाया गया है। सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्था के आधार पर फैसला सुनाया गया। कोर्ट ने मृतक के परिवार को 8 लाख 26 हजार रुपये देने का आदेश बीमा कंपनी को दिया है।

  • Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र