ACCIDENT; अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार,दो दोस्तों की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर, खाना खाने ढाबा जा रहे दोस्तों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे कार सवार दो छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कोनी थाना क्षेत्र की है. कोनी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के ग्राम खरकेना के रहने वाले आर्यन रत्नाकर के मुताबिक वह एलएलबी का छात्र है. उनका बड़ा भाई ईशु रत्नाकर पीएससी की तैयारी कर रहा था. दोनों यहां बिलासपुर में साथ रहकर पढ़ाई करते थे. ईशु अपने दोस्त बेमेतरा जिले के जैतपुरी निवासी भास्कर राजपूत, अभिषेक वर्मा, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत और एक अन्य के साथ खाना खाने के लिए रतनपुर रोड की तरफ जा रहे थे. कार को ईशु रत्नाकर चला रहा था और भास्कर राजपूत उसके बाजू वाली सीट पर बैठा था. बाकी दोस्त पीछे बैठे थे. उनकी कार कोनी थाना पार कर आगे बढ़ी इस दौरान उनकी कार काफी तेज रफ्तार में थी. कुछ दूर आगे जाकर सेंदरी से पहले उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई, और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई. रफ्तार इतनी तेज थी, कि कार तीन बार गुलाटी मारते हुए सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी.

हादसे में कार चला रहे ईशु और साथ बैठे भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

जगदलपुर मार्ग पर कांकेर के पास नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। यह हादसा सोमवार देर शाम नाथियानवागांव के पास हुआ। तीनों युवक खमदौडगी गांव के रहने वाले हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को जिला कोमलदेव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक का उपचार जारी है। दोनों मृत युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जबकि घायल युवक के पैर में गहरी चोट है और उसका घुटना टूट गया है। पुलिस ने घटना स्थल से क्षतिग्रस्त बाइक बरामद की है। वहीं अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    PROTEST; बस्तर में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश,संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने दिया मौन धरना

    जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में एक विवादित मामले को लेकर सोमवार को बस्तर संभाग के पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए मौन धरना दिया. पत्रकार साथी की गिरफ्तारी को लेकर…

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां