HOUSE;अपात्र-संंविदा कर्मियों को सरकारी आवास ?, नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला मुख्यालय में आवास समस्या जटिल

जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सरकारी आवास समस्या जटिल हो गई है। यहां एक-एक आवास के लिए मारामारी चल रही है। कई आवास अपात्र एवं संविदा कर्मचारियों को आबंटित कर दिया गया है। बहरहाल एक नए अफसर के आवास के लिए हंगामा मचा हुआ है, क्योंकि उस आवास को राजनीतिक कोटे में आबंटित कर दिया गया है।

बताया गया कि नक्सल प्रभावित नवगठित जिला मुख्यालय में बड़ी मुश्किल से शताधिक आवास उपलब्ध हैं और रहने वाले अफसर-कर्मियों की संख्या बहुत ज्यादा है। यहां किराए में भी मकान मिलना मुश्किल है। इस कारण आवास के लिए यहां मारामारी चल रही है। बताया गया है कि जिला मुख्यालय में जी टाइप के लगभग 30, एफ टाइप के लगभग 15, बडे अफसरों के दर्जन भर आवास है। अन्य करीब 50 छोटे आवास है।

बताया गया है कि जिला मुख्यालय में कई सरकारी आवास अपात्र, संविदा कर्मचारियों एवं राजनीतिक लोंगों को आबंटित कर दिया गया है, जिसके चलते दिक्कत और बढ गई है। बताया गया है कि यह समस्या अभी इसलिए बढ गई जब यहां एक अधिकारी की नव पदस्थापना हुई, इस अफसर के लिए मकान की तलाश की गई तो पता चला कि उस आवास का आबंटन कर दिया गया है। यह भी खबर है कि राजनीतिक व्यक्ति के लिए आबंटित आवास में उसका स्टाफ रहता है।

उहापोह में जिला प्रशासन ने आवास आबंटन के लिए एक महिला अधिकारी का आवास खाली करा दिया, जिनकी कोई राजनीतिक पकड नहीं थी। अब अन्य अफसर-कर्मियों से भी आवास खाली कराने की कवायद शुरु कर दी गई है। कुछेक को नोटिस भी देने की तैयारी है। जिनकी कोई मजबूत पकड नहीं है ,ऐसे में अफसर कर्मी डरे-सहमे हुए है। वैसे यहां तैनात कुछेक अफसर राजधानी रायपुर के सरकारी आवास में भी जमे हुए है।

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती