CRICKET;क्रिकेट से सन्यास को लेकर धोनी जल्दबाजी में नहीं

हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह फिलहाल क्रिकेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं। उन्होंने कहा है कि वे हर साल अपने शरीर की कंडीशन को देखते हुए फैसला लेते हैं कि आगे खेलना है या नहीं।धोनी ने यह बात राज शमानी के पॉडकास्ट में कही। 

धोनी ने आईपीएल से संन्यास से जुड़े सवाल पर कहा, ‘नहीं, अभी नहीं। मैं अभी भी IPL खेल रहा हूं। मैंने इसे बहुत सरल रखा है – मैं हर साल एक बार फैसला करता हूं। मैं अभी 43 का हूं, IPL 2025 खत्म होते ही 44 का हो जाऊंगा। उसके बाद मेरे पास 10 महीने होंगे तय करने के लिए कि अगला सीजन खेलूं या नहीं।’

धोनी ने आगे कहा कि वो आईपीएल में आगे खेलेंगे या नहीं, यह फैसला वह खुद नहीं, बल्कि उनका शरीर करता है। माही ने इसे लेकर कहा कि यह मैं तय नहीं करता, मेरा शरीर तय करता है कि मैं आगे खेल पाऊंगा या नहीं।धोनी के बयान से पहले यह अटकलें तेज थीं कि IPL 2025 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। इसकी एक वजह चेन्नई के मैच में उनके माता-पिता का स्टेडियम में मौजूद होना भी थी। लेकिन अब खुद धोनी ने यह साफ कर दिया है कि वे रिटायरमेंट को लेकर कोई जल्दबाजी में नहीं हैं।

धोनी के बयान के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वो कब रिटायर होंगे। मैं तो बस उनके साथ काम का मजा ले रहा हूं। अब तो मैं उनसे यह सवाल भी नहीं करता। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी को नंबर 7 पर भेजा गया था। उन्होंने 26 गेंदों में 30 रन बनाए, लेकिन उनकी धीमी पारी को लेकर आलोचना भी हुई। इससे पहले उन्हें नंबर 9 पर भेजने के फैसले पर भी सवाल उठे थे।

  • Related Posts

    IPL 2026; पहला मुकाबला 28 मार्च को RCB और SRH के बीच खेला जाएगा, 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी

    नईदिल्ली, क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.…

    CRICKET; जीत और जीत का जश्न …

    हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी ट्वेंटी टूर्नामेंट का विश्वकप अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत लिया। 2024 में रोहित शर्मा और 2026 में सूर्य कुमार…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां