IAS अनिल टुटेजा को बड़ी राहत; सुप्रीम कोर्ट ने ED मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाया

नईदिल्ली, छत्तीसगढ के आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम अनिल टुटेजा को फिलहाल गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। पिता और बेटे की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।

याचिका में ईडी के आरोपों को बताया आधारहीन
जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एहसानुद्दीन अमनउल्लाह की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं ने ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई को गलत बताया था। याचिका में कहा गया कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की ईडी द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है उसका कोई ठोस आधार नहीं है। याचिका में कहा गया है कि ईडी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि याचिकाकर्ताओं ने कैसे अवैध तरीके से धन जमा किया। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि ईडी की नियमावली में इन बातों को बताते हुए ही केस रजिस्टर्ड किया जाता है। जिसका ईडी द्वारा पालन नहीं किया गया।

इस मामले में टुटेजा को गिरफ्तार करना चाहती है ईडी
इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टुटेजा के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। वहीं इस मामले में 13 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। लेकिन तब तक ईडी टुटेजा के खिलाफ किसी भी तरह की सख्ती नहीं कर पाएगी। बता दें छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी द्वारा शराब कारोबारियों, नेताओं और अधिकारियों पर लगातार अपना शिकंजा कसते जा रही थी। मामले में अनिल टुटेजा के घर पर ईडी ने छापा मारा था। उन्हें पूछताछ के लिए कई समन भेजे गए थे। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम इस मामले में टुटेजा की गिरफ्तारी की लगातार कोशिश कर रही थी। लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो पाए।

  • Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां