IAS नीलकंठ टेकाम ने मांगा वीआरएस; भाजपा में होंगे शामिल, अंतागढ़ या कोंडागांव से लड़ सकते हैं चुनाव

रायपुर, 2008 बैच के आइएएस नीलकंठ टेकाम ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। चर्चा है कि टेकाम भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। कांकेर जिले के अंतागढ़ के सरईपारा के रहने वाले टेकाम की जिले में काफी सक्रियता रही है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो टेकाम को अंतागढ़ या कोंडागांव से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। वह केंद्रीय नेताओं के संपर्क में हैं। ओपी चौधरी के बाद टेकाम दूसरे आइएएस हैं, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता के लिए नौकरी से वीआरएस लिया है।

नईदुनिया से चर्चा में टेकाम ने कहा कि वीआरएस के लिए आवेदन किया हूं, स्वीकृति मिलते ही भविष्य के बारे में निर्णय लूंगा। टेकाम अभी संचालक कोष एवं लेखा के पद पर कार्यरत हैं और उनकी नौकरी 2028 तक है। टेकाम कोंडागांव कलेक्टर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर रहते हुए नीति आयोग के निर्देश पर काम किया और आकांक्षी जिलों में कोंडागांव को नंबर वन जिला बनाया। टेकाम ने बताया कि संयुक्त मध्य प्रदेश के दौरान भी उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था। वह उस बड़वानी एसडीएम के पद पर तैनात थे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भी दाखिल किया था। बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कुछ आदिवासी नेताओं ने हस्तक्षेप कर नामांकन वापस लिया।

छात्र राजनीति से जुड़े रहे टेकाम

आइएएस टेकाम 1990 के दशक में समाजशास्त्र से एमए कर रहे थे, तब वह छत्तीसगढ़ शासकीय गवर्मेंट कालेज कांकेर में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। अविभाजित मध्य प्रदेश में 1994 में एसटी श्रेणी में पीएससी टापर बने। वर्ष 2008 में उन्हें आइएएस अलाट किया गया है।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व