INCOME TAX; कांग्रेस सांसद धीरज साहू का गुप्त खजाना 300 करोड़ के पार, नोट गिनते-गिनते खराब हो रही मशीनें

भुवनेश्वर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद अथाह नकदी राशि की गिनती अभी जारी है और अभी तक करीब 300 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है। आयकर विभाग की छापेमारी राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर बीते 72 घंटों से जारी है, इसके बावजूद अभी तक नोटों की गिनती पूरी नहीं हुई है। साहू के ठिकानों पर इतनी ज्यादा नकदी बरामद हुई है कि नोट गिनने वाली कई मशीनें अभी तक खराब हो चुकी है।

नोटों की गिनती के लिए बुलाई नई मशीनें

नोट गिनने की मशीनों में खराबी आने के कारण आयकर विभाग को नई मशीनें बुलानी पड़ी है। आयकर विभाग के कार्रवाई के बाद पहले दिन 150 करोड़ रुपए की गिनती हो पाई थी। अब आयकर विभाग की ओर से 3 दर्जन मशीन काउंटिंग के लिए लगाई है। संबलपुर में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां एसबीआई की बलांगीर और संबलपुर दोनों शाखाओं में नोटों की गिनती की जा रही है। शनिवार को भी दिनभर नोटों की गिनती होगी।

नोटों से भरे 156 बैग

आपको बता दें कि आयकर विभाग को यह नकदी राशि साहू परिवार की ओडिशा में स्थित शराब कंपनियों के कार्यालयों और करीबियों के घरों में छापे के दौरान मिली है। बलांगीर जिले के सुदापाड़ा में शराब कंपनी के मैनेजर के घर से भी छापेमारी में नोटों से भरे 156 बैग बरामद किए गए हैं। यह रकम 100 करोड़ से ज्यादा की हो सकती है।

इन जगहों पर की थी छापामारी

आयकर विभाग की टीम ने ओडिशा में भुवनेश्वर के पलासापल्ली में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट कार्यालय, कंपनी के अधिकारियों के घरों, बौध में फैक्ट्री और कार्यालय के साथ-साथ रानी सती राइस मिल में तलाशी अभियान शुरू किया था। धनुपाली में देसी शराब फैक्ट्री और संबलपुर में बलदेव साहू एंड ग्रुप आफ कंपनीज लिमिटेड के ऑफिस से भी काफी ज्यादा नकदी बरामद हुई है।

नोटों को गिनने में लगेंगे 2 दिन

आयकर विभाग के मुताबिक, 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश को ले जाने में आयकर विभाग को काफी परेशानी हुई। आयकर विभाग का कहना है कि नोटों की गिनती में 2 दिन तक से भी ज्यादा का समय लग सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; दुकान में घुसाई कार, नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा,थाने से गाड़ी लेकर फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपनी कार…

    CRIME; अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 51 लाख की गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. थाना बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?