RAID;पूर्व बीजेपी विधायक के घर से मिला 14 KG गोल्ड, 3.80 करोड़ नगद,10 लग्जरी कारें भी बरामद

भोपाल,  मध्य प्रदेश के पूर्व आरटीओ कॉन्सटेबल सौरभ शर्मा के बाद अब पूर्व विधायक के घर से 14 किलो सोना मिला है। आयकर विभाग की कार्रवाई में 3 करोड़ 80 लाख नगद भी बरामद हुए। इस दौरान 10 लग्जरी कार भी मिली। करीब 200 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। दो दिन पहले आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की थी।

दरअसल, 5 जनवरी को मध्यप्रदेश के सागर में अलसुबह आयकर विभाग (आईटी) सहित अन्य जांच एजेंसियों ने पूर्व विधायक और बीड़ी उद्योगपति के घर दबिश दी थी। आईटी की टीम की रेड से मोहल्ले सहित पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी को लेकर जांच पड़ताल की। जिसमें कई अहम खुलासे हुए।

बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, भाजपा के पूर्व पार्षद और बीड़ी व्यवसायी राजेश केशरवानी सहित एक अन्य के घर पर छापा मारा था। कई गाड़ियों में सवार होकर जांच एजेंसियों की टीमें अलसुबह पहुंची है। जांच के दौरान पूर्व MLA के घर 14 किलो सोना मिला।आईटी की कार्रवाई में तीन करोड़ 80 लाख नगद और 10 लग्जरी कार भी मिली। यह गाड़ियां कर्मचारी और अन्य लोगों के नाम पर है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक हरवंश राठौर, पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी की करीब 200 करोड़ की संपत्ति है। हरवंश राठौर और राजेश केशरवानी, कंस्ट्रक्शन, बीड़ी समेत जमीनों के कारोबार से जुड़े हैं। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी