Games

CRICKET; दो कप एक चैंपियन याने स्मृति माँधना……..

पिछले साल के नवंबर को बीते तीन महीने होने जा रहे है। इन तीन महीने में अगर किसी खिलाड़ी के जीवन में  दोहरे सुख और इकलौते दुख की बात करे तो एक ही नाम उभर कर सामने आता है भारतीय महिला क्रिकेट टीम  की उपकप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति माँधना का।
2 नवंबर 2025 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए  दो बार फाइनल हारने के बाद जीत का सेहरा बांधा था। इस जीत में हर खिलाड़ी का किसी न किसी मैच में अकेला योगदान था जीत दिलाने में। स्मृति माँधना की न्यूजीलैंड के विरुद्ध शतकीय पारी सहित  दोहरी शतकीय साझेदारी ने भारत के लिए सेमी फाइनल का रास्ता क्लियर किया था।
विश्वकप में जीत के साथ साथ स्मृति माँधना की शादी का रास्ता तय हो गया था। आमतौर पर सफल महिला खिलाड़ी विवाह जैसे बंधन में खेल जीवन समाप्त होने के बाद सोचते है लेकिन स्मृति माँधना ऐसी नहीं थी।सामंजस्य का सपना देखा था और कदम भी बढ़ा लिए थे। एकाएक उनके कदम गृहस्थ के पायदान से पीछे हटे और जो हुआ अच्छा हुआ के तर्ज पर स्मृति ने तय किया कि उन्हें खेल और खिलाड़ी जीवन में ही सफलता हासिल करनी होगी।
हम लोग अक्सर सब कुछ अच्छा होगा सोचते है। अच्छा नहीं होगा तो क्या होगा ये नहीं सोचते है। मैने स्मृति माँधना को कठिन परिस्थितियों में संयम के साथ खड़े हुए देखा है। नवंबर 25 में विश्वकप जीते हो 2019 में विश्व कप फाइनल  हारे हो वे पिनपिनी नहीं थी।भावनाओं पर काबू रखा हुआ था। इनके निजी जीवन में भी  तूफान आया तो विचलन क्षणिक था। वे वापस आई। मैदान में एकात दो अवसर पर उन्हें कठिनाई हुई लेकिन वे पलट कर खड़ी हुईं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विराट कोहली वाली टीम  सालों तक जीत दर्ज नहीं कर पाई थी लेकिन स्मृति माँधना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल किया।  इस बार सीधे फाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी और दूसरी बार चैंपियनशिप अपने और अपने टीम के नाम किया।
सिर्फ कप्तानी में ही नहीं बल्कि ओपनिंग बल्लेबाजी में भी स्मृति माँधना ने अपने तेवर दिखाए फाइनल में दूसरे  विकेट के लिए जॉर्जिया वॉल के साथ 165रन की साझेदारी निभाते हुए 203 रन के लक्ष्य को पार कर विजयी भी हुई। स्मृति माँधना ने डब्ल्यूपीएल के इस संस्करण में सबसे अधिक 377 रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बनी। स्मृति माँधना के हिस्से में डब्ल्यूपीएल में  एक हजार बनाने वाली मेग लेनिन के बार दूसरी खिलाड़ी बन गई है। माना जा रहा है कि हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति माँधना भारत की अगली कप्तान है ही।

स्तंभकार-संजयदुबे

Related Articles

Back to top button