INSTRUCTION; कलेक्टर-एसपी करेंगे आश्रम शालाओं-छात्रवासों का नियमित निरीक्षण और उनकी समस्याओं का निराकरण

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न जिलों में संचालित हो रहे आश्रम शालाओं एवं छात्रावासों के नियमित निरीक्षण और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को जारी निर्देश में कहा गया है कि विगत कुछ समय से आश्रम शालाओं/छात्रावासों से प्राप्त हो रही विभिन्न शिकायतो को देखते हुए निर्देशित किया जाता है कि समस्त आश्रम शालाओं और छात्रावासों का नियमित अंतराल में निरीक्षण सुनिश्चित करें। इसके लिए रोस्टर बनाकर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जावे तथा इसकी सूचना स्कूल शिक्षा विभाग को भेजना सुनिश्चित करें। राज्य के अंदरूनी इलाकों में स्थित आश्रम शालाओं और छात्रावासों में अधीक्षिका अनिवार्य रूप से पदस्थ रहनी चाहिए और यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पदस्थ अधीक्षिका उस स्थान पर निवास कर रही हो।
कलेक्टर और पुलिस अधिक्षक से यह अपेक्षा की गई है कि वे अपने जिले के आश्रम-छात्रावासों में महिला होमगार्ड की ड्यूटी लगाए और वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आश्रम शालाओं-छात्रावासों में नियमित मेडिकल चेकअप अनिवार्य रूप से होता रहे। आवश्यकता अनुसार बच्चों की काउंसिलिंग की व्यवस्था भी कराई जाए। प्रत्येक माह में जिले के अधीक्षको की नियमित बैठक आयोजित करें और आश्रम शालाओं-छात्रावासों की समीक्षा समय-सीमा की बैठक में भी करें। जब भी क्षेत्र के दौरे पर हों तो आश्रम शालाओं-छात्रावासों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। स्थानीय स्तर पर निराकृत होने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। राज्य स्तर से निराकृत होने वाले समस्याओं से तत्काल स्कूल शिक्षा विभाग को अवगत कराएं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSPC; 1 अप्रैल से सभी बिजली दफ्तरों में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम,डिजिटल हस्ताक्षर से हो रहा फाइलों का अनुमोदन

    0 राजधानी स्थित मुख्यालय में सफलतापूर्वक संचालित है ई-ऑफिस रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के राजधानी स्थित डंगनिया मुख्यालय में ई-ऑफिस का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के बाद अब इसका विस्तार किया…

    CGPEB; व्यापम ने जारी किया पांच प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन, जानें महत्वपूर्ण तारीख

    रायपुर, राज्य में प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर अभी पांच प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इनमें…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां