FIR;व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया की जांच तेज, दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

0 भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता की मंत्री गजेंद्र यादव की पहल,चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियों की पुष्टि

रायपुर, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं, लेनदेन एवं भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर द्वारा संचालित भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन शासन को प्राप्त हुआ है। प्रतिवेदन के अनुसार चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है।

मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषी अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज की जाए एवं कार्रवाई की प्रगति से शासन को अवगत कराया जाए। उल्लेखनीय है कि इस विषय पर पूर्व में आयोजित बैठक में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ही कड़े शब्दों में निर्देश दिए थे कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए तथा सभी मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। 

  • Related Posts

    TORTOISE;उडीसा-आंध्र सीमा पर 631 कछुए जब्त, तस्करी के आरोप में 7 गिरफ्तार ,वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर से लगे मलकानगिरी जिले के मोटू में ओडिशा-आंध्र बॉर्डर के पास वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई करते हुए वन अधिकारियों ने बुधवार रात रेड मारकर 631 जिंदा…

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां