IPL Qualifier-2; हैदराबाद और राजस्थान के मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की निगाहें, दो ने तो मचा रखी है तबाही

नई दिल्ली, आईपीएल के 17वें सीजन के अब सिर्फ 2 मुकाबले बचे हैं। 24 मई को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेले जाने वाले क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। इस मुकाबले से तय होगा कि कौन 26 मई को केकेआर से फाइनल में भिड़ेगा।

इस सीजन राजस्थान टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें लीग स्टेज के दौरान उन्होंने 14 में से 8 मुकाबले अपने नाम किया। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच में 8 मुकाबले जीते हैं, जबकि पांच गंवाए। एक मुकाबला बारिश चलते रद्द हो गया। राजस्थान का भी आखिरी लीग मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया।

दोनों ही टीमों में दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड साझेदारियां की है तो वहीं, राहुल त्रिपाठी ने क्वालीफायर-1 में अर्धशतकीय पारी खेली थी। राजस्थान के लिए रियान पराग, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने रन बनाए। इस मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की निगाह रहेगी।

1. ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनके बल्ले से 37 गेंद पर शतक भी निकल चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए वह पांच अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। अभिषेक शर्मा के साथ कई रिकॉर्ड पारियां खेली हैं। क्वालीफायर-1 में हालांकि, इनका बल्ला खामोश रहा था।

2. यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ अच्छी पारी खेली थी। इस सीजन उनकी बल्लेबाजी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह शतक जड़ चुके हैं। पारी की शुरुआत में उनकी शुरुआत आरआर के लिए महत्वपूर्ण होगी। जायसवाल दोनों पक्षों के बीच अंतर हो सकते हैं।

3. अभिषेक शर्मा

युवा बल्लेबाज ने सनराइजर्स के लिए इस कई उपयोगी पारियां खेली हैं। केकेआर के खिलाफ क्वालीफायर-1 में उनका बल्ला खामोश रहा था। क्वालीफायर-2 में फिर से वापसी करना चाहेंगे।

4. हेनरिक क्लासेन

साउथ अफ्रीका का यह आक्रमक बल्लेबाज SRH के मध्यक्रम का धाकड़ बल्लेबाज है। अपनी आतिशी पारी से हेनरिक क्लासेन टीम को बेहतरीन फिनिशिंग देते आए हैं। हैदराबाद क्लासेन से उसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद करेगा।

5. संजू सैमसन

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कई कप्तानी पारियां खेली हैं। जब-जब टीम को उनकी जरूरत थी। वह टीम के लिए खड़े मिले। नंबर-3 पर वह टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारी खे चुके हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; व्हीआईपी क्रिकेटर्स…….

    जापान में होने वाले एशियाड खेलो में  व्हीआईपी क्रिकेटर्स विश्व खेल  में  प्रतिष्ठित खेल सूची में क्रिकेट नहीं है। इसका प्रमाण भी है कि दुनियां के सबसे महत्वपूर्ण खेल कुंभ…

    GAME; 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दपूमरे का तीसरा स्थान

     *16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन बिलासपुर/रायपुर , चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व