ASSEMBLY; 40 हजार रुपए के एसी की मरम्‍मत के लिए खर्च कर दिए 2.66 लाख,पीडब्‍ल्‍यूडी में एसी रिपेयरिंंग खर्च में गड़बड़ी   

0 विद्युत यांत्रिकी विभाग में 100 करोड़ की गड़बडी, कार्य के भुगतान में अनियमितता पर भी बहस

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों पर एसी रिपेयरिंग के नाम पर करोड़ों रुपए की गड़बड़ी का आरोप लगा है। विधायक राघवेंद्र सिंह ने विधानसभा में पीडब्ल्यूडी मंत्री और डिप्टी सीएम अरुण साव से सवाल पूछकर इस मामले को उजागर किया। उन्होंने पूछा कि 1 अक्टूबर 2019 से 31 दिसंबर 2024 तक विभाग ने कितने स्थानों पर मरम्मत और विद्युतीकरण कार्य कराए और इनके लिए कितनी राशि खर्च की गई।

कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने एसी रिपेयरिंग के नाम पर 2.66 लाख रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने मंत्री से पूछा कि 40 हजार रुपए की एसी को इतनी बड़ी राशि में कैसे ठीक किया गया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी पूछा कि क्या शासकीय भवनों के बिना ही भुगतान किया गया है और अगर हां, तो कितनी राशि का भुगतान किया गया।

100 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप

विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने एक और गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि विद्युत यांत्रिकी (CG PWD AC Repairing Scam) विभाग में 100 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों ने न तो आरटीआई के जरिए पूछे गए सवालों का जवाब दिया है और न ही विधानसभा में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि 100 करोड़ रुपए कहां और कैसे खर्च किए गए, इसकी जानकारी छिपाई जा रही है।

बिना काम किए ही कर दिया भुगतान- महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी इस मामले को आगे बढ़ाते हुए मंत्री (CG PWD AC Repairing Scam) से पूछा कि क्या बिना स्थान और कार्य के भुगतान करना अनियमितता की श्रेणी में नहीं आता है। उन्होंने यह भी पूछा कि अगर गाइडलाइन जारी करने की जरूरत पड़ी है, तो इसका मतलब है कि विभाग में गड़बड़ी हो रही है।

सरकारी धन का दुरुपयोग पर रोकने पर निर्देश

मंत्री अरुण साव ने कहा कि शासकीय धन के दुरुपयोग (CG PWD AC Repairing Scam) को रोकने के लिए समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भवन का उल्लेख माप पुस्तिका में होना चाहिए। हालांकि, विधायक राघवेंद्र सिंह ने जवाब में कहा कि उन्हें शिकायतों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। विधायक राघवेंद्र सिंह ने मांग की है कि इस पूरे मामले की गहन जांच की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय धन का दुरुपयोग रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

  • Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?