CRIME;आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी,तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों को भेजा जेल,अब तक 14 लोग गिरफ्त में

आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी,तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों को भेजा जेल

राजनांदगांव, आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस भर्ती में अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने के लिए 03 कंप्यूटर ऑपरेटर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. बता दें कि आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पहले ही 07 पुलिस कर्मी, 02 टेकनीशियन टीम, 02 महिला अभ्यर्थी सहित अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले की विवेचना जारी है. अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना लालबाग में आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यार्थीयों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया था. पुलिस ने विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैटिंग मेसेज एवं गवाहों के बयान एवं अन्य साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया. डिजीटल साक्ष्य और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियो के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया गया.

आरोपी फ़वेंद्र चनाप पिता बुधराम उम्र 23 वर्ष ग्राम कुआंगांव थाना देवरी जिला बालोद, विशाल यादव पिता मनोज उम्र 23 वर्ष निवासी मोतीपुर वार्ड नंबर 03 चौकी चिखली थाना कोतवाली, यशवंत उइके पिता रामलाल उम्र 25 वर्ष निवासी तुलसीपुर वार्ड नंबर 17 साधू चाल थाना कोतवाली दोनों निवासी जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में