IRRIGATION;बांधों के भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी-नालों में नहीं, नहरों में छोड़ने ज्ञापन 

रायपुर, आषाढ़ माह में अवर्षा की स्थिति के चलते पनपे अकाल की संभावना पर सावन माह में अभी तक हुये बारिश ने फिलहाल विराम लगा दिया है पर इस बारिश के बाद भी प्रदेश के कई तहसीलों में स्थिति  बेहतर नहीं है । इधर बारिश की वजह से बांधों में जल भराव की स्थिति काफी बेहतर हुयी है और कई बांधों से जहां भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में छोड़ा जा रहा है वहीं कई  बांधों से छोड़े जाने के कगार पर है । इस अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में न छोड़ व्यापक ‌किसान हित में नहरों में छोड़ने की मांग जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को मेल से ज्ञापन भेज किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने की है ।

  ज्ञातव्य हो कि प्रदेश में 46 छोटे – बड़े बांध है जिसमें से अधिकांश आषाढ़ माह बीतने तक अवर्षा की स्थिति के चलते खाली पड़े थे पर सावन माह में शुरुआत से अब तक हुयी बारिश से बांधों में जल भराव की स्थिति में सुधार हुआ है और कई बांधों में पूर्ण भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में छोड़ा जा रहा है वहीं कई बांधों से नदी – नालों में पानी छूटने के कगार पर है । गंंगरेल बांध के दो गेट गत दिवस खोले गए थे।

प्रेषित ज्ञापन में सामयिक परिस्थिति ‌के परिपेक्ष्य में ‌बाधो में भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में  छोड़े जाने को पानी की बर्बादी ठहराते हुये व्यापक किसान हित में इसे नहरों में क्षमतानुसार छोड़ने की मांग की गयी है । ज्ञापन में बताया गया है कि इससे बांधों के कमांड क्षेत्र में आने वाले सिंचाई पानी के कमी वाले ग्रामों को सामयिक सिंचाई पानी मिल सकेगा वहीं नहरों में इस पानी के भराव से जहां आवश्यकता पर बांधों के पट खोलने से अंतिम छोर तक पानी पहुंचने में जो समय लगता है उसकी बचत होने के साथ – साथ जरुरत होने पर अन्य माइनरों व वितरक शाखाओं के किसान भी इसका उपयोग करने के साथ – साथ तालाबों को भी भर सकेंगे । इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने की अपेक्षा श्री कश्यप से ज्ञापन में की गयी है ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMING; टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट!, नाराज किसान ने मंडी के बाहर फेंकी फसल

    रायपुर, छत्तीसगढ के टमाटर उत्पादक किसानों पर इस समय भारी संकट आन पड़ा है। बंपर पैदावार के चलते मंडियों में टमाटर के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। हालत यह…

    ALUMNI MEET;’एग्री टेक मिलन’ में जुटे सैकड़ों कृषि अभियंता, कुलपति बोले-विकसित भारत के निर्माण हेतु कृषि अभियांत्रिकी तीसरा सबसे महत्वपूर्ण साधन

    कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय का प्रथम एल्यूमिनी मीट प्रारंभ, छात्र संघ के पदाधिकारियों को पद एवं  गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्वामी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां