Janhvi Kapoor ने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में टेका माथा

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ से छा गईं। काम के अलावा जाह्नवी कई बार अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

जाह्नवी कपूर के इन दिनों बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट करने की खबरें हैं। अक्सर दोनों को साथ भी स्पॉट किया जाता है। एक बार फिर जाह्नवी अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर के साथ नजर आईं। वह शिखर के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

जाह्नवी कपूर का तिरुमाला के मंदिर से वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में जाह्नवी अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मंदिर के दर्शन करने के बाद बाहर निकल रही हैं। मंदिर से बाहर आते हुए जाह्नवी ने पहले हाथ जोड़ा और फिर माथा टेका। उनके साथ शिखर भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए।

साउथ इंडियन लुक में दिखे जाह्नवी और शिखर

जाह्नवी कपूर  पर्पल कलर का साउथ इंडियन लहंगा-चोली पहनकर गई थीं। उन्होंने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। नो-मेकअप के साथ बंधी चोटी में जाह्नवी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, शिखर धोती में साउथ इंडियन वाइब्स दे रहे थे। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘देवरा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। इन दिनों जाह्नवी फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। इस फिल्म से वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। 

आखिरी बार जाह्नवी को फिल्म ‘बवाल’ में देखा गया था। इस फिल्म को पहले थिएटर में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई। मूवी में जाह्नवी ने वरुण धवन की पत्नी का रोल निभाया था। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म को काफी पसंद किया गया। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    पचपन साल पहले ऋषिकेश मुखर्जी ने एक ऐसी फिल्म बनाई थी जो जीवन दर्शन के हिसाब से लोगों को हौसला देने का काम कर गई। इस दुनियां में  बहुत से…

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां