JOBS; केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में 14967 पदों पर भर्ती…आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025

नईदिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के लिए एक संयुक्त भर्ती अधिसूचना जारी की है। विज्ञापन संख्या 01/2025 के नाम से जारी अधिसूचना के साथ ही भर्ती आवेदन पत्र भी 14 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। एनवीएस केवीएस भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। एनवीएस केवीएस भर्ती आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर को रात 11:50 बजे है।
केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में टीटिंग और नन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क देना होगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से करीब 14,967 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी जिनमें केवीएस के लिए 9126 पद और नवोदय विद्यालय के लिए 5841 पद के अलावा बैकलॉग के पद शामिल हैं। इस भर्ती अधिसूचना में शामिल पदों के लिए अधिसूचित रिक्तियां अस्थायी हैं और बढ़ या घट सकती हैं। इस भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), प्राइमरी टीचर (PRT), प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन सहित कई अन्य पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा।
केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा 2025 – एक नजर में
| मुख्य बिंदु | विवरण |
| भर्ती परीक्षा आयोजक निकाय | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| किस संस्थान के लिए भर्ती परीक्षा हो रही आयोजित | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) नवोदय विद्यालय (NVS) |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.kvsangathan.nic.in www.cbse.gov.in www.navodaya.gov.in |
| केवीएस एनवीएस पद | टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पद |
| पदों की संख्या | 14,967 |
| आवेदन तिथियां | 14 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर |
| परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन (CBT) |
एनवीएस केवीएस भर्ती पात्रता मानदंड
एनवीएस केवीएस 2025 पात्रता मानदंड के अनुसार, पद के अनुसार आयु और शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग हैं। न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है। एनवीएस केवीएस प्राइमरी टीचर के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होने के साथ साथ 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, या 4 साल का बीएड कोर्स, या 2 साल का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा, CTET पेपर-1 पास होना अनिवार्य है। आयु और शैक्षणिक पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें –
| पद | आयु सीमा |
| पीजीटी (PGT) | अधिकतम आयु – 40 वर्ष |
| टीजीटी (TGT) | अधिकतम आयु – 35 वर्ष |
| प्राइमरी टीचर (PRT) | अधिकतम आयु – 30 वर्ष |
| लाइब्रेरियन / फाइनेंस ऑफिसर / Hindi Translator | अधिकतम आयु – 35 वर्ष |
| सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | अधिकतम आयु – 30 वर्ष |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड II / जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | अधिकतम आयु – 27 वर्ष |
| प्रिंसिपल | न्यूनतम – 35 वर्ष, अधिकतम – 50 वर्ष |
| वाइस प्रिंसिपल | न्यूनतम – 35 वर्ष, अधिकतम – 45 वर्ष |
| असिस्टेंट कमीश्नर | अधिकतम आयु – 50 वर्ष |
एनवीएस केवीएस शैक्षणिक योग्यता (NVS KVS Educational Qualification)
केंद्रीय विद्यालय संस्थान में पीजीटी इंग्लिश विषय के लिए नवोदय विद्यालय पीजीटी इंग्लिश विषय के अलग है। हालांकि आमतौर पर पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है जिसे नीचे तालिका में देख सकते हैं।
पीजीटी के पद के अनुसार मास्टर डिग्री में विषयों का विवरण निम्नानुसार है:
| क्र.सं. | पोस्ट | विषय में मास्टर डिग्री |
| 1 | केवीएस में पीजीटी (अंग्रेजी) | अंग्रेजी, बशर्ते उम्मीदवार ने स्नातक स्तर पर भी संबंधित विषय का अध्ययन किया हो। |
| 2 | एनवीएस में पीजीटी (अंग्रेजी) | अंग्रेज़ी |
| 3 | केवीएस में पीजीटी (हिंदी) | हिंदी, बशर्ते अभ्यर्थी ने स्नातक स्तर पर भी संबंधित विषय का अध्ययन किया हो। |
| 4 | एनवीएस में पीजीटी (हिंदी) | हिंदी |
| 5 | पीजीटी (भौतिकी) | संबंधित विषय में या संबंधित विषय में किसी विशेषज्ञता में, बशर्ते कि अभ्यर्थी ने स्नातक स्तर पर भी संबंधित विषय का अध्ययन किया हो। |
| पद | शैक्षणिक योग्यता |
| पीजीटी (हिंदी, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य) | संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या एनसीईआरटी के रीजनल कॉलेज से दो वर्षीय एकीकृत एमएससी। बीएड अनिवार्य। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में शिक्षण दक्षता। |
| पीजीटी (Biotechnology) | संबंधित विषय (बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी आदि) में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। हिंदी और अंग्रेजी में शिक्षण दक्षता। |
| पीजीटी (Computer Science) | BE/B.Tech (CS/IT) या एमएससी (कंप्यूटर साइंस) / एमसीए या समकक्ष डिग्री। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण दक्षता। |
| टीजीटी (सभी विषय) | संबंधित विषय में स्नातक (50% अंक) या NCERT से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, बीएड और सीटेट पेपर- ।॥ उत्तीर्ण |
| पीआरटी (सभी विषय) | सीनियर सेकेंडरी (50%) और D.El.Ed/B.Ed या समकक्ष। सीटेट पेपर 1 पास। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण क्षमता। |
| पीआरटी (Music) | इंटरमीडिएट (50%) और संगीत में स्नातक डिग्री। हिंदी व अंग्रेज़ी माध्यम में शिक्षण क्षमता। |
| एएसओ/एसएसए / जेएसए / स्टेनोग्राफर / हिंदी ट्रांस्लेटर | संबंधित पद के अनुसार स्नातक या 12वीं पास योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान व अनुभव आवश्यक। |
| लाइब्रेरियन | लाइब्रेरी साइंस में स्नातक या 1 वर्षीय डिप्लोमा। हिंदी और अंग्रेज़ी का ज्ञान। |
| प्रिंसिपल / वाइस प्रिंसिपल | मास्टर डिग्री B.Ed और आवश्यक अनुभव (Principal: 5-15 वर्ष: Vice Principal: 2-10 वर्ष तक)। |
| असि. इंजीनियर (सिविल) | सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक या डिप्लोमा के साथ अनुभव। |
| फाइनेंस ऑफिसर | B.Com/M.Com/MBA (Finance) के साथ निर्धारित अनुभव और कंप्यूटर का जान। |
एनवीएस केवीएस भर्ती आवेदन कैसे करें
एनवीएस केवीएस 2025 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एनवीएस केवीएस ने आधिकारिक अधिसूचना के साथ ही ऑनलाइन आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर आवेदन की प्रक्रिया बताई है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं-
- KVS के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं
- अगर पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो पंजीकरण कर आईडी बना लें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई डिटेल्स को भरें। जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उससे संबंधित डिटेल्स भरें।
- प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। एनवीएस केवीएस आवेदन शुल्क भुगतान के बाद अगले चरण पर जाएं।
- फाइनल सबमिट से पहले एक बार सभी भरे हुए कॉलम की जांच कर लें।
- एनवीएस केवीएस आवेदन सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र की कॉपी का प्रिंट आउट निकाल लें।
एनवीएस केवीएस आवेदन शुल्क, परीक्षा शुल्क
एनवीएस केवीएस पदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो पद के अनुसार भिन्न है-
| पद का नाम | परीक्षा शुल्क (रुपये में) | प्रसंस्करण शुल्क (रुपये में) |
| असिस्टेंट कमिश्नर | 2300 | 500 |
| प्रिंसिपल | 2300 | 500 |
| वाइस प्रिंसिपल | 2300 | 500 |
| पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) | 1500 | 500 |
| असिस्टेंट इंजीनियर | 1500 | 500 |
| फाइनेंस ऑफिसर | 1500 | 500 |
| एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर | 1500 | 500 |
| टीजीटी (ट्रेड सेजुएट टीचर) | 1500 | 500 |
| लाइब्रेरियन | 1500 | 500 |
| पीआरटी (पाइमरी टीचर) | 1500 | 500 |
| असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | 1500 | 500 |
| जूनियर ट्रांसलेटर | 1500 | 500 |
| सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट | 1200 | 500 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-॥ | 1200 | 500 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-। | 1200 | 500 |
| जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट | 1200 | 500 |
| लैब अटेंडेंट | 1200 | 500 |
| मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) | 1200 | 500 |




