LIQUOR SCAM; शराब घोटाले में मनी लांड्रिंग का केस खारिज होने के बाद ED ने दर्ज किया ईसीआईआर का नया केस

रायपुर, छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में मंगलवार को नया इनफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज करने की बात सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मनी लांड्रिंग का केस खारिज होने के बाद ईडी ने ईसीआईआर दर्ज की है। हालांकि इस बात की अब तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए शराब मामले में मनी लांड्रिंग की कार्रवाई को यह कहते हुए रद कर दिया था कि एजेंसी के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आगे बढ़ने के लिए कोई अनुसूचित अपराध स्थापित नहीं हुआ है। इसके बाद ईडी द्वारा शराब घोटाला मामले में नया ईसीआईआर दर्ज किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक ईडी ने जो नया ईसीआईआर दर्ज किया है, वह 17 जनवरी को एसीबी और ईओडब्ल्यू में दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित है। इसमें सेवानिवृत आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं, नौकरशाहों और व्यापारियों सहित 70 लोगों को दो हजार करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार में नामजद किया गया है।

राज्य में नई सरकार के गठन होने के बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले को लेकर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। एफआईआर में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा, आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के एमडी अरुण पति त्रिपाठी, पूर्व नौकरशाह विवेक ढांढ, कांग्रेस नेता अनवर ढेबर सहित 70 लोगों के नाम शामिल हैं।

नए सिरे से पूछताछ

शराब मामले में ईडी ईसीआइआर दर्ज की है। इस पूरे मामले को लेकर ईडी एक बार फिर से आरोपियों से नए सिरे से पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा ईडी मामले की नए सिरे से जांच करेगी। ईडी ने पूर्व में वर्ष 2023 में कोर्ट में जो आरोप पत्र दाखिल की थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है, उसमें ईडी ने आरोप लगाया है कि अनवर ढेबर द्वारा एकत्र किए गए दो हजार 161 करोड़ रुपये में से 776 करोड़ रुपये राजनीतिक व्यक्तियों के अलावा अधिकारियों को दिए गए हैं।

अनवर और अरविंद रिमांड पर

कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दो बार आरोपितों की रिमांड ली गई है। हालांकि जानकारी के अनुसार आरोपित पूछताछ में किसी भी तरह का जवाब नहीं दे रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE RAID; स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार!, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, दो लोगों पर FIR

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित देवेंद्र नगर इलाके में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान सेंटर में कुछ युवक-युवतियां…

    ACCIDENT; सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नौ लोगों की मौत पर पसरा मातम, रायपुर से नागपुर जा रहे थे

    रायपुर, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. शुक्रवार को ट्रक और बोलरो की जोरदार टक्कर में 3 बच्‍चाें समेत 9 लोगों की मौत हो गई.…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी