RESULT;सेना भर्ती ऑनलाइन परीक्षा परिणाम घोषित, सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर में भी सूची उपलब्ध

रायपुर, भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अधीन जून और जुलाई 2025 में आयोजित की गई ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडमैन, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस तथा नियमित कैडर में धार्मिक शिक्षक, नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा जैसे विभिन्न पदों हेतु आयोजित की गई थी।

परीक्षा छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सफल उम्मीदवारों की सूची भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। साथ ही, परिणाम सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के सूचना पट पर भी प्रदर्शित किया गया है।

उम्मीदवार परीक्षा परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर—जो शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित है—के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 अथवा 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने पुनः स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है और उम्मीदवारों का चयन केवल उनकी योग्यता के आधार पर किया जाता है।

  • Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर