PARSHURAM;भगवान परशुराम का षोड़षोपचार पूजन आरती कर मनाया गया प्राकट्योत्सव

रायपुर, विप्र सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा आज सायंकाल रायपुर के श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम अवतरण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुये संगठन की प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना दीवान ने बताया कि मंगलवार सायंकाल 5 बजकर 32 मिनट से कल 30 अप्रैल दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी‌। क्योंकि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था इसलिये विप्र शिरोमणि भगवान श्री परशुराम जी का अवतरण दिवस कल मंगलवार को सायंकाल मनाया गया।
भगवान श्री परशुराम प्रागट्योत्सव पूजन में सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के छायाचित्र का पंचोपचार पूजन एवं भोग लगाकर आरती की गयी। तत्पश्चात् मंत्र पुष्पांजलि आदि के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डा.भावेश शुक्ला “पराशर” एवं श्री महामाया देवी मंदिर के मंदिर व्यवस्थापक पं.विजय कुमार झा ने बताया कि पूजन के बाद मंदिर के सामने प्रांगण में ही दीपक के आकार में दियों को प्रज्वलित कर विगत 22 अप्रैल ‌पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गये 26 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. श्रद्धांजली अर्पित करते हुये उपस्थित संगठन सहयोगियों ने सामूहिक रूप से आतंकवादियों के इस कृत्य को राक्षसी प्रवृत्ति का बताते हुये इसकी घोर निंदा की।
इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पं.शैलेन्द्र रिछारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष पं.विवेक दुबे, कोषाध्यक्ष पं.दीपक शुक्ला,श्रीमती राजेश्वरी शर्मा, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती प्रीति तिवारी,श्रीमती संध्या उपाध्याय,पं.श्रीकांत तिवारी, पं.उमाकांत तिवारी, पं.गोपालधर दीवान, पं.दुर्गा प्रसाद पाठक, पं.उपेन्द्र शुक्ला, पं.शैलेन्द्र शर्मा, पं.अमित जोशी, श्रीमती अमिता मिश्रा,श्रीमती दीपमाला पांडेय, पं.विजय पांडेय, पं.अभयंकर शुक्ला, पं.विपिन उपाध्याय सहित अनेक संगठन सहयोगी उपस्थित थे। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी है। डॉ. महंत ने कहा कि, भगवान परशुराम जिन्हें विष्णु जी का छठा अवतार कहा जाता है। परशुराम का तेज और शौर्य ही था कि उन्होंने कार्तवीर्य सहस्त्रार्जुन का वध करके अराजकता को समाप्त किया तथा नैतिकता और न्याय का साथ दिया।

  • Related Posts

    MUSEUM; चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत बोले-देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए

    0 छत्तीसगढ़ का शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय अद्वितीय, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने नवा रायपुर में बने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का किया अवलोकन रायपुर, सुप्रीम कोर्ट…

    CONVOCATION; भारत के मुख्य न्यायाधीश का संदेश- सहयोग और धैर्य से गढ़ें दीर्घ विधि करियर

    0 हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह रायपुर, हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय  रायपुर के नवें दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत