MAHTARI;छत्तीसगढ़ में छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे बैंक, महतारी वंदन योजना के लिए खातों से आधार लिंक कराने मिलेगी सुविधा

रायपुर, महतारी वंदन योजना के पैसों के लिए बैंक खाते से आधार लिंक करान बैंकों में भटक रही महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने रविवार और अन्य अवकाश के दिन भी बैंकों को खोलने का आदेश जारी किया है। ऐसे में महिलाएं अवकाश के दिनों में भी बैंकों में जाकर अपने एकाउंट से आधार लिंक करा सकेंगी। महिला व बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने शनिवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने निर्देशित किया कि जिलों में स्टेट बैंक की शाखाएं आधार सीडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जिला अधिकारियों के साथ सहयोग करें। उन्होंने एसएलबीसी संयोजक को निर्देश दिया कि वे अपनी शाखाओं को खातों की आधार सीडिंग को प्राथमिकता देने और कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।

11 हजार 771 आवेदन रिजेक्ट

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के लिए प्रदेशभर से अंतिम तिथि तक कुल 70 लाख 26 हजार 352 आवेदन प्राप्‍त हुए। दावा के बाद विभाग ने 70 लाख 14 हजार 581 को सही पाया। जबकि 11771 आवेदन रिजेक्ट हुए। प्रदेशभर में रायपुर से सबसे अधिक 5,35,835 आवेदन जमा हुए थे, जिसमें से 430 निरस्त हुए हैं। सबसे अधिक बालोद के 907 आवेदन निरस्त हुए हैं। यहां से 2,53,590 आवेदन जमा हुए थे। सबसे कम 26 आवेदन दंतेवाड़ा जिले के निरस्त हुए हैं। यहां से 54,927 आवेदन जमा हुए थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TET; टीईटी की अनिवार्यता भारी पड़ सकता है 80 हजार शिक्षकों पर,15 मार्च को रायपुर में शिक्षकों की बड़ी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। प्रदेशभर के कई शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां