ओलम्पिक खेलों का सरताज खेल मैराथन

प्राचीन इतिहास को उठाकर देखे तो ओलंपिक खेलों में सबसे प्रतिष्ठित खेल मैराथन को माना जाता है। इस खेल की शुरुआत का अपना इतिहास है। 490ईसा पूर्व मैराथन युद्ध जीतने के बाद जीत की खबर ग्रीस तक पहुंचाने के लिए फ़िडीप्पीडिस को चुना गया। मैराथन से ग्रीस तब के जमाने लगभग 42किलोमीटर  दूर हुआ करता था। फ़िडीप्पीडिस इस दूरी को तय करते हुए ग्रीस के चौक पर पहुंचा और जीत की खबर सुनाने के बाद मर गया। इस घटना को अविस्मरणीय बनाने के लिए प्राचीन ओलंपिक खेलों में मैराथन प्रतियोगिता आयोजित होने लगी।

 1896में नए ओलंपिक खेल आयोजित हुए तो मैराथन , अनिवार्य खेल के रूप में शामिल हुआ।  ग्रीस के स्पीरिडॉन लुईस ने 2 घंटा 58 मिनट 50 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान अर्जित किया। उस जमाने मे गोल्ड मेडल देने की परंपरा नहीं थी। पहले आए विजेता को सिल्वर मेडल  दिया जाता था। 1904 से गोल्ड मेडल देने की परंपरा शुरू हुई।

 1908 ओलंपिक खेल  के मैराथन में अजीब घटना हुई।इटली के डोरेंटो मिमित्री निर्धारित फिनिशिंग के कुछ दूर पहले गिर गए।  मौके पर आयोजनकर्ताओं ने मिमित्री को उठाकर फिनिशिंग तक पहुंचा दिया। उन्हें विजेता भी घोषित कर दिया गया लेकिन पीछे से अमेरिका के जॉनी हेंस दौड़ते हुए आए जिसके कारण निर्णय सुधार कर जॉनी हेंस को  विजेता घोषित किया गया। 

1896 से लेकर 2024 तक के ओलंपिक खेलों में केवल दो अवसर ऐसे आए है जब किसी मैराथन धावक ने लगातार दो बार मैराथन प्रतियोगिता जीती है।इथियोपिया के अबेबे विकेला ने 1960 और 1964 का ओलंपिक मैराथन जीता। केन्या के एलिउड फिपयोंगे ने 2012, 2016 ओलंपिक मैराथन जीता है। 2024 में इथियोपिया के टी तोला ने अबvतक का सबसे कम समय 2 घंटे 6 मिनट 26 सेकंड लेकर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया है। 1956 के बाद अफ्रीका महाद्वीप के देशों ने मैराथन में लगभग एकाधिकार सा बना लिया है। इस अवधि में दस बार अफ्रीका महाद्वीप के देश के खिलाड़ी विजेता बने है।  दो दो बार के विजेता भी अफ्रीका महाद्वीप के इथियोपिया और केन्या के है।

 128 साल में 42 किलोमीटर 195मीटर की  दूरी तय करने में 53.19 मिनट का समय कम हो गया है।1896 के विजेता स्पिरिडोंन लुईस ने 2 घंटे 50 मिनट 50 सेकंड का समय लिया था। 2024 ओलंपिक खेल के मैराथन में  इथियोपिया के टी तोला ने 2 घंटे 06 मिनट 26 सेकंड का समय लिया है।

 महिलाओं के मैराथन की शुरुवात 1984 से हुई। महिलाओं की मैराथन शुरू कराने  के लिए 1967 के बोस्टन मैराथन में एक महिला कैथरीन स्विट्जर ने 741 धावकों में अकेली महिला थी।  उन्होंने प्रोटेस्ट कर फॉर्म भरने का काम किया था।उन्हें दौड़ने में व्यवधान डाला गया। जिसके चलते 1984 में महिला मैराथन  की शुरुवात हुई ।अमेरिका की जॉन बेनोइट ने 2 घंटे 24 मिनट 52सेकंड का समय लेकर पहली विजेता बनी। पेरिस ओलंपिक खेलों में  नीदरलैंड की सिफान हसन ने 2 घंटे 22 मिनट 58 सेकंड का समय लेकर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया है।

 मैराथन खेल कितना लोकप्रिय है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 500 से अधिक मैराथन प्रतियोगिता दुनिया भर में आयोजित की जाती है। जहां तक विश्व रिकार्ड की बात की जाए तो 2023 के शिकागो मैराथन में केन्या के कैल्विन किप्टन ने 2 घंटे 35 सेकंड में मैराथन प्रतियोगिता जीती है। महिलाओं में केन्या की ही मेरी केटनी ने 2 घंटे17 मिनट 01 सेकंड में 2023 में शिकागो मैराथन में विश्व रिकार्ड बनाया है।

स्तभकार- संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश