SNAKE;हॉस्टल में तीसरी कक्षा के छात्र की सर्पदंश से मौत, हटाए गए अधीक्षक-मंडल संयोजक

0 पखवाडे भर में दूसरी घटना

अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के दूरस्थ ग्राम झारा में स्थित बालक छात्रावास में मंगलवार की शाम 5 बजे किसी जहरीले जंतु सर्प ने कक्षा तीसरी में पढऩे वाले बच्चे को काट लिया। इसके बाद उसे सनावल स्वास्थ्य केंद्र ले जाने में देरी के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन में काफी आक्रोश है। पखवाडे भर में यह इस क्षेत्र की दूसरी घटना है।

इधर छात्रावास अधीक्षक एवं मंडल संयोजक को तत्काल पद से हटा दिया गया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की है।रामचंद्रपुर स्थित बालक छात्रावास झारा में मंगलवार की शाम 5 बजे कक्षा तीसरी में पढऩे वाले छात्र विजय कुमार सिंह पिता हीरालाल सिंह को किसी जहरीले जंतु ने पैर में काट लिया। इसके काफी देर बाद उसे सनावल अस्पताल ले जाया जा रहा था, जिससे रास्ते में ही उसकी मौत (Big incident) हो गई।

बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान छात्रावास अधीक्षक मौजूद नहीं थे। मृत छात्र विजय ग्राम पचावल का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल सनावल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां वे अपने मृत बच्चे को देखकर हतप्रभ रह गए।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….