MINING; राजभवन की सख्ती के बाद मुरूम-रेत-गिट्टी का अवैध परिवहन रोकने मुहिम तेज,पटेवा-नवापारा क्षेत्र में 7 हाईवा जब्त

रायपुर, राजभवन की नाराजगी के बाद अब प्रदेश में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई कर रहा है। रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने 3 जून 2026 को पटेवा-नवापारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।इसी अभियान के तहत 1 हाईवा मुरूम अवैध परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे थाना उपरवारा में अभिरक्षा में रखा गया है। कुल 7 वाहनों पर खनिज विभाग की कार्रवाई   की गई।

उप-संचालक खनिज राजेश मालवे के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खनिज का परिवहन करते 5 हाईवा रेत और 1 हाईवा गिट्टी को मौके पर ही जब्त किया गया। जब्त वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना गोबरा-नवापारा में अभिरक्षार्थ रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रूप से औचक जांच और सघन गश्त जारी रखी जाए।

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने केवा (नवापारा) एवं हाथनेवरा क्षेत्र में औचक जांच कर बड़ी कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में 5 हाईवा एवं 6 ट्रैक्टर शामिल हैं। कार्रवाई के तहत 9 वाहनों को पुलिस लाइन खोखरा तथा  2 ट्रैक्टरों को थाना नवागढ़ में सुरक्षित रखा गया है।

सात वाहन जब्त

खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी का परिवहन कर रहे 7 वाहनों को जब्त किया है। मरवाही क्षेत्र के पीपरडोल और दुपटिया इलाके में यह कार्रवाई की गई है। जब्त वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PLANTATION; ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ प्रदेश में पहली बार 30 जुलाई को,आंगनबाड़ी केंद्रों से पौधों का वितरण

    0 व्यापक तैयारियों में जुटा प्रशासन रायपुर, छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां…

    FOREST; आईएफएस अफसरों का तबादला, संजीता गुप्ता राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक बनी

    रायपुर,  प्रदेश में कार्यरत सात भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का तबादला करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने नए पदों पर नियुक्त किया है। इन अधिकारियों में 1997…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र