MURDER; उप सरपंच की हत्या, गला घोटकर महानदी में फेंका, सरपंच पति सहित 9 आरोपी गिरफ्त में

0 महानदी से मोटर सायकिल बरामद, लाश का पता नहीं

बिलासपुर, जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में उपसरपंच महेंद्र बघेल की सरपंच पति और उसके अन्य साथियों ने मिलकर गला घोटकर हत्या की है और शव को महानदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सरपंच पति सहित 9 लोगों को हिरासत में लिया है। उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितम्बर की रात से लापता हो गया था।

पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश और पंचायत में छोटे छोटे कामों को लेकर अकसर विवाद की बात सामने आई हैं। 6 सितंबर से महेंद्र बघेल जो कि लापता होने की सूचना थाने में दी गई थी गुमशुदा इंसान कायम कर जांच की जा रही थी। दरअसल 6 सितंबर की रात 9.30 से 10 बजे से उप सरपंच महेंद्र बघेल घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आस पास की जगह और रिश्तेदार के यंहा पता तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद 7 सितंबर को बिर्रा थाने में गुमइंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

बिर्रा पुलिस ने तलाश शुरू की, इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह 6 सिम्बर की रात को सरपंच पति राजकुमार साहू ने फोन कर घर बुलाया था,जिसके आधार पर पुलिस ने पकड़कर पूछताछ शुरू की गई।जिसमें सरपंच पति ने खुलासा किया कि पिछले वर्ष दशहरा में हुए पुराने विवाद और वर्तमान में पंचायत में होने वाले छोटे छोटे कामों को लेकर विवाद उत्पन्न करता था जिसकी रंजिश रखना बताया,

वही 6 सितंबर की रात को घर बुलाकर विवाद होने के बाद सरपंच पति राजकुमार साहू अपने साथ उप सरपंच महेंद्र बघेल को कुछ दूर ले जाकर दोनों ने साथ बैठकर शराब पीया जिसके बाद कुछ अन्य लोगों को सरपंच पति राजकुमार साहू ने बुलाया और महेंद्र बघेल के साथ मारपीट कर उसका गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। हत्या की घटना को छिपाने के लिए शव को कुछ लोगों ने ले जाकर महानदी में फेका तो कुछ लोगों ने मोटर साइकिल को ले जाकर महानदी में फेका है। हत्या के मामले में पुलिस ने सरपंच पति राजकुमार साहू सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बताए गए जगह पर पुलिस महानदी में SDRF टीम और ड्रोन कैमरे की सहायता से शव की तलाश में जुड़ी हुई है मगर अब तक कुछ सुराग नहीं मिल सका है। वही महानदी से मोटर साइकिल को बरामद किया गया है।

  • Related Posts

    SUSPEND; अफीम खेती में कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू निलंबित, दो अधिकारियों को नोटिस

     रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कृषि विस्तार अधिकारी एकता…

    ACCIDENT; ओरछा मार्ग में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक मजदूर की मौत, 30 घायल

    0 जर्जर और खराब सड़क के चलते हो रही है लगातार दुर्घटनाएं नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्त्र के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां