MURDER; मजदूरी न बढ़ाने पर चाकू से किया 50 वार, बेरहमी से की व्यवसायी की हत्या फिर नकदी लूटकर हुए फरार

धमतरी, छत्तीसागढ के धमतरी जिले में हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां पर मजदूरी नहीं बढ़ाने, दुर्व्यवहार करने और गाली-गलौज से आक्रोशित नाबालिग समेत पांच मजदूरों ने रंजिश के बाद साजिश रचकर अपने ही मालिक को मौत के घाट उतार दिया. ये आरोपी यही नहीं रुके बल्कि हत्या के बाद नकद और मोबाइल भी लूट कर फरार हो गए.

एसपी सूरज सिंह परिहार से मिली जानकारी के अनुसार विप्लव मंडल 55 वर्ष पुत्र मनोरंजन विप्लव निवासी कोलकाता हाल निवासी बोईरगांव-गरियाबंद मछली व्यवसायी था. विप्लव मंडल नगर पंचायत नगरी में निजी फिश फार्म का काम करता था. टंकेश्वर नेताम उर्फ मयंक नेताम 19 वर्ष, सुरेंद्र यादव 26 वर्ष, जगदीश विश्वकर्मा 50 वर्ष सभी ग्राम बोईरगांव जिला गरियाबंद निवासी विप्लव मंडल के यहां काम करते थे.

इन सभी के अलावा दो नाबालिक लड़के भी मछली फॉर्म पर काम करते थे. ये सभी मजदूर विप्लव मंडल से मजूदरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन व्यवसायी ने मजदूरी बढ़ाने की बजाय गाली-गलौज करने लगा. व्यापारी के ये व्यहार मजदूरों को चुभ रहा था. ऐसे में मजदूरों ने रंजिश के चलते एक राय होकर मछली व्यवसायी विप्लव मंडल की हत्या करने प्लान किया.

एक बार हो गई थी साजिश फेल

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपियों ने 25 जून को हत्या का मन बनाया था लेकिन फिर किसी वजह से उसे अंजाम नहीं दे पाए. इसके बाद 27 जून की तारीख हत्या के लिए तय की गई. प्लानिंग के तहत आरोपियों ने काम शुरु किया और व्यापारी की नगरी बाजार से मछली बिक्री कर लौटने की जानकारी मिलते ही गोरेगांव-भैंसमुड़ा मार्ग के सुनसान जंगल क्षेत्र में घात लगाकर बैठ गए.

व्यापारी अपने साथी के साथ लौट रहा था घर

हुआ भी ऐसा ही, विप्लव मंडल और उनके साथी चुम्मन यादव बाइक से जंगल के रास्ते घर लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे टंकेश्वर नेताम उर्फ मयंक नेताम, सुरेंद्र यादव ,जगदीश विश्वकर्मा और दो नाबालिगों ने पहले तो चुम्म्न यादव के आंख में मिर्ची पावडर छिड़का और फिर मछली व्यवसायी पर लकड़ी, डंडा व हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया. आरोपियों ने व्यवसायी के शरीर पर 50 बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. चुम्मन यादव किसी तरह जान बचाकर भाग निकला. घटना के बाद आरोपियों ने लूटी गई रकम आपस में बांट ली. पुलिस को मिले सुराग के आधार पर हत्यारों तक पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के समक्ष सभी आरोपियों ने घटना को अंजमा देना स्वीकारा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा