MURDER; एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर फाँसी पर झूल गया युवक, गांव में पसरा मातम, प्रेम प्रसंग का मामला

रायपुर, छत्तीसगढ के सारंगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहां थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ जिला मुख्यालय से दूर महासमुंद जिले के सांकरा थाने से करीब स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) में एक ही परिवार के 5 लोगों की एक आरोपी ने हत्या कर दी, उसके बाद हथियारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मीरा और मीरा के पुत्र सहित दो मासूम हैं, वहीं हत्यारा पप्पू टेलर पड़ोसी बताया जा रहा है।

मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। आरोपी टेलर परिवार के एक लडकी से प्रेम करता था एवं उससे शादी करना चाहता था पर लडकी के परिवार वाले राजी नहींं थे। इसके चलते आज सुबह आरोपी प्रेमिका के घर पहुचा और ताबडतोड हमला कर दिया। बाद में उसने अपने घर में वह फांसी के फंदे में झूल गया।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एसपी पुष्कर शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है, साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है, इस मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम,अवैध ढुलाई का दुष्परिणाम

    रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में…

    CRIME; LPG की किल्लत के बीच गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के गैस एजेंसियों में अब गैस एजेंसी के संचालक बाउंसर तैनात करने लगे हैं। इस बीच खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम