MURDER; दूधमुंहे बेटे को रखने के विवाद में बीवी ने भाई के साथ पति को उतारा मौत के घाट

रायगढ़, घरेलू विवाद में ससुराल छोड़कर मायके जाने के दौरान दूधमुंहे बेटे को रखने की बात को लेकर उपजे विवाद में पत्नी ने अपने भाई की मदद से पति को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं उसके फरार भाई की तलाश की जा रही है।

मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। हत्याकांड की विवेचना कर रहे सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम ने बताया कि लैलूंगा से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर ग्राम सिहारधार निवासी दिनेश गोंड पिता स्व. जलसाय (30) मजदूरी करता था। वहीं जशपुर जिले के बागबहार थानांतर्गत कोतबा चौकी के ग्राम राजआमा निवासी लक्ष्मी नामक (22) की मजदूर के साथ काम करने के दौरान दोनों में अंतरंग संबंध होने पर 2 साल पहले वह गर्भवती हो गई।

ऐसे में पंचायत की बैठक होने पर दिनेश ने उसे पत्नी के रूप में अपना लिया और वर्तमान में उनका डेढ़ साल का एक मासूम बेटा भी है। प्रेम विवाह के बाद भी पति और पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर ससुराल छोडक़र मायके जाने का निर्णय लेने वाली लक्ष्मी ने फोनकर अपने भाई रविदास को लेने आने के लिए सिहारधार कहा। लेकिन घायल दिनेश की रास्ते में मौत हो गई। घायल युवक की मौत की जानकारी मिलने पर लैलूंगा थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने पुलिस टीम को राजआमा भेजते हुए लक्ष्मी को उसके मायके से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया। साथ ही धारा 302, 34 के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर पुलिस फरार रविदास की तलाश में जुट गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, नमस्ते चौक की घटना

    रायपुर, राजधानी में बमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना…

    CRIME; नवरात्रि के पहले सिवनी के चंडी व राम मंदिर से 3 लाख के सोने के गहने की चोरी

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां