MURDER; पत्नी से विवाद के बाद पति ने आधी रात को खुद पर लगाई आग, मच गया हड़कंप

दुर्ग, कवर्धा शहर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को युवक ने घरेलू विवाद के कारण खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। आनन-फानन में स्वजनों ने कंबल से आग बुझाई। डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि युवक 35 प्रतिशत झुलस गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक का नाम सालिक कौशिक है, जो घोठिया गांव का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी रात करीब एक बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी जान देने घर में रखे मिट्टी तेल को खुद पर डाल लिया। पति को ऐसा करता देख पत्नी दूसरे कमरे में सो रहे स्वजनों को मदद के लिए बुलाने गई, तब तक पति खुद को आग लगा चुका था। परिवार वालों ने आनन-फानन में कंबल डालकर आग बुझाई। विवाद किस वजह से हुआ था, अभी तक साफ नहीं हुआ है।

रात के समय अस्पताल पहुंचे स्वजन

घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में स्वजनों व डायल 112 की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ स्वजन भी देर रात को अस्पताल पहुंच गए थे। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने उपचार शुरू किया। शरीर के कई हिस्से जल गए थे। ऐसे में बेहतर उपचार के लिए युवक को शुक्रवार की सुबह रायपुर रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस भी जांच करेगी। हालांकि, अभी तक मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत नहीं होने की जानकारी सामने आई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC;सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त, अनुकंपा नियुक्ति मामले में सही जानकारी नहीं देने पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले…

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?