MURDER; चरित्र शंका पर राजधानी में पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी, चीख-चीख कर रोते बेटे ने कहा- स्कूल नहीं जाता तो बच जाती मां

 रायपुर, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लाखे नगर में सोमवार को पति ने पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए उसकी हत्या कर दी, इसके बाद व खुद फांसी के फंदे में लटक गया। मंगलवार को एक घर से दो अर्थी उठी। पिता और मां की अर्थी एक साथ देखकर बेटे का बुरा हाल था। वह चीख चीख कर रोता रहा।

सोमवार को स्कूल से घर लौटते ही उसने पिता नरेश साहू और मां मंजू साहू की लाश देखी थी। इसके बाद से अंतिम संस्कार तक वह स्कूल ड्रेस में ही बिलखता रहा। रोते रोते उसने कहा कि मैं अगर स्कूल नहीं जाता तो मां बच जाती। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का एक-दूसरे पर शक के चलते आए दिन विवाद होता था। सोमवार को स्कूल से निखिल जब घर पहुंचा तो घर का दरवाजा बाहर से खुला देख अंदर गया। अंदर मां की लाश बिस्तर में पड़ी थी। वहीं, पास में पिता फंदे पर लटक रहा था।

16 साल पहले हुई थी शादी

लाखे नगर के नरेश साहू और मंजू साहू की शादी 16 साल पहले हुई थी। उनका एकलौता बेटा निखिल है, जिसकी उम्र 15 साल है। नरेश साहू और उसकी पत्नी मंजू साहू का आए दिन विवाद होता था। पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करते थे। इसलिए निगरानी रखने के लिए कैमरा लगाया था। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद राड से भी ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी इसके बाद वह खुद फंदे में लटक गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR; नकली शराब कारखाने का भंडाफोड़!,आईबी, किंगफिशर सहित कई नामी ब्रांड के नाम पर बेची जा रही थी शराब , एक गिरफ्तार, दो फरार

    रायगढ, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में नकली शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 869 नग नकली शराब, 240 लीटर अवैध मदिरा जब्ज किया…

    FUEL;राजधानी में अवैध फ्यूल सिंडिकेट का खुलासा! टैंकर समेत तेल और नकदी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर,  राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोनडोंगरी इलाके में…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..