Murder; डबल मर्डर से हड़कंप, दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डबल मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने घर में घुसकर दादी और पोती की निर्मम हत्‍या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी की है।

दुर्ग में रसमडा के पास स्थित ग्राम गनियारी में बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात दादी एवं पोती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका राजपति साहू 62 वर्ष एवं पोती राधिका साहू 17 वर्ष की बताई जाती है। दोनों की रक्तरंजीत लाश उनके घर पर ही मिली।

सोते समय दादी-पोती की हत्‍या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी निवासी राजपति साहू अपनी पोती राधिका साहू के साथ गांव में ही स्थित अपने मकान में सो रही थी। इस दौरान ही अज्ञात आरोपी ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक राधिका की लाश घर के भीतर कमरे में एवं राजपति साहू की लाश बाहर बरामदे में मिली। दोनों के शव पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजपति साहू के चार बेटे हैं। तीन बेटे गांव में ही अलग-अलग रहते हैं। राजपति साहू का गांव में चार मकान है, एक मकान में राजपति साहू अपनी पोती के साथ सोने आई थी। दोहरे हत्याकांड की वजह क्या है, अज्ञात आरोपी कौन है पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है। परिवार इस घटना के बाद से दहशत में है ग्रामीण भी स्तब्ध है पुलिस हर दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, नमस्ते चौक की घटना

    रायपुर, राजधानी में बमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना…

    CRIME; नवरात्रि के पहले सिवनी के चंडी व राम मंदिर से 3 लाख के सोने के गहने की चोरी

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां