MURDER; बीच बाजार चाकू से गोदकर युवती की हत्या, तमाशा देखते रही भीड़

बिलासपुर, गौरेला स्थित बाजार में युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इधर इस घटना के दौरान बाजार में मौजूद भीड़ ने युवती को बचाने की कोशिश भी नहीं की। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश युवक भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम नाकेबंदी कर हत्यारे को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

गौरेला के बाजार में लोगों की भीड़ थी। इसी दौरान बाजार में खरीदी करने आई युवती के पास बाइक सवार युवक रुका। उसने युवती से मोबाइल मांगा। युवती के मोबाइल को कुछ देर देखने के बाद युवक ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर युवती पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। एक के बाद एक आठ वार करने के बाद नकाबपोश हमलावर युवती को लहूलुहान छोड़कर भाग निकला।

इधर घटना के दौरान लोगों की भीड़ ने युवक को रोकने की कोशिश भी नहीं की। कुछ देर बाद ही युवती ने मौके पर दम तोड़ दिया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मरने वाली युवती की पहचान में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर हत्यारे को पकड़ने प्रयास तेज कर दिए हैं। युवती की पहचान के बाद मामला और स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?