DRUGS;आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल को 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, 850 रईसजादों से संपर्क में थी नव्या

रायपुर, हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की 2 दिन की रिमांड खत्म होने बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 15 सितंबर तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में अब तक गिरफ्तार नव्या मलिक, अयान परवेज, विधि अग्रवाल, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान, जुनैद अख्तर, हर्ष आहूजा और मोनू विश्नोई को एक साथ 15 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां रातभर चलने वाली इन पार्टियों में शामिल होते थे. दोनों ने रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस की जानकारी दी, जहां ये पार्टियां आयोजित होती थीं. विधि की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ रायपुर के बड़े होटल, क्लब और मैरिज पैलेस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन सहित कई इवेंट्स आयोजित करती थी.

नाच गान से शुरु होती पार्टी देर रात तक चलती थी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये पार्टियां 25-30 लोगों के ग्रुप के साथ शुरू होती थीं, लेकिन रात 1 बजे के बाद करीब 10-15 लोग ही रुकते थे. इन फार्महाउस में ड्रग्स के साथ अश्लील गतिविधियां भी होती थीं. तीनों का संपर्क बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, सीए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से था, जिनके साथ पार्टी करने की बात भी कबूल की गई है. 

850 रईसजादों से संपर्क, पार्टियों में डील करती थी नव्या मलिक, फोन ने खोल दिए राज

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ड्रग्स तस्करी के हाई-प्रोफाइल केस में नव्या मलिक कई हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में थी। पुलिस को जांच में पता चला कि नव्या मलिक और विधि अग्रवाल करीब 850 रईसजादों के संपर्क में थी और उनके लिए ड्रग्स सप्लाई होती थी। बताया जा रहा है कि 850 लोगों में से कोई होटल कारोबारियों तो कोई बड़े राजनेताओं का बेटा है। हालांकि पुलिस ने इन नामों का खुलासा नहीं है।

  • Related Posts

    CRIME; छात्रावास में 3 छात्राएं गर्भवती मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग को पहले से थी जानकारी

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार…

    CRIME; दुर्ग रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार की गुंडई, भाजपा नेता के साथ मारपीट,कार में बैठी बच्ची घायल

    दुर्ग, रेलवे स्टेशन दुर्ग की पार्किंग में शनिवार को एक भाजपा नेता के साथ मारपीट के साथ गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब भाजपा नेता…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां