NAXALITE; नक्सलियों ने पूर्व उपसरपंच की गला रेता, पर्चा फेंककर लगाया मुखबिरी का आरोप

जगदलपुर, बस्तर के नारायणपुर जिले के  माड़ के कुरुषनार थाना के ग्राम धुरबेड़ा के पूर्व उपसरपंच दुलारू ध्रुव पिता लखमा की बीती रात करीब 12 बजे दर्जनभर से अधिक नक्सलियों ने टंगिया से वार कर हत्या कर दी। शव को जीवलापदर के आगे फेंक दिया गया था। पास ही नक्सल पर्चा भी फेंका गया जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पर्चे में मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार दुलारू पूर्व उपसरपंच रहा है। बीती रात दर्जनभर से अधिक हथियारबंद नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में उसके घर पहुंचे। दरवाजा खुलावकर उसे बाहर निकाला और टंगिया से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के उपरांत गांव से कुछ दूर ले जाकर शव फेंक दिया। पास ही पर्चे भी छोड़े, जिसमें दुलारू को पुलिस मुखबिर बताया गया है। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। अज्ञात नक्सलियो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

IED की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

शुक्रवार को जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल है। ये सभी आमदई माइंस में काम करने के लिए जंगल के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान प्रेशर IED पर पैर पड़ने से ब्लास्ट हो गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE;गर्भवती महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, स्वर्णभूमि निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप हुआ है। स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल ने 8 मार्च को महिला को बंधक बनाया,…

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने निकाय संबंधी कथित लापरवाही के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए निर्देश जारी किए जाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने सोमवार…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?