NAXALITE; पुलिस और नक्सली के बीच फिर मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, 12 बोर के बंदूक भी बरामद

 जगदलपुर, बस्तर के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सली के बीच फिर से बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। अबूझमाड़ के गोमागाल के जंगल में यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के शव के साथ ही मौके से 12 बोर बंदूक भी बरामद किए गए हैं। हालाकि अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हुई है।

इधर 30 जनवरी को सुकमा जिले के टेकलगुडेम में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने 6 से अधिक माओवादियों के मारे जाने का दावा किया था। अब इस मामले में माओवादियों कि दक्षिणी सब जोन की कमांडर समता ने पत्र जारी कर दावा किया है, कि उनके मुठभेड़ में केवल दो नक्सली कमांडर मारे गए हैं।

सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र टेकुलगुड़म में हुए नक्सली हमले को लेकर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है. इस हमले में कंपनी नंबर दो की सेक्शन कमांडर माड़वी राजे और बटालियन सदस्य माड़वी बोज्जा की मौत हुई है. प्रेस नोट में इसकी जानकारी देते हुए नक्सलियों ने हमले में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर भी जारी की है.

बता दें कि मंगलवार को इसी हमले में तीन जवान शहीद हुए थे और 14 जवान घायल हुए हैं. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के बीजापुर दौरे के बीच नक्सलियों ने यह प्रेस नोट जारी किया है. माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता की ओर से जारी प्रेस नोट में नक्सलियों के बटालियन नंबर एक ने हमले की जिम्मेदारी ली है. साथ ही हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, CM विष्णुदेव साय और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार बताया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; कृषि अधिकारी को उम्र कैद की सजा, कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही शादी से किया इनकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी…

    SUICIDE; प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, ग्रामीण प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से लगाई छलांग

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत के नीचे रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…