NEW CABINET; सीएम साय की कैबिनेट का नाम लिफाफे में बंद,16 दिसंबर तक हो सकता है शपथ ग्रहण

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रदेश में अब साय मंत्रिमंडल के भावी मंत्रियों के नाम पर चर्चाएं शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, काफी मंथन व सुझावों के बाद प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के नाम को हरी झंडी दे दी है। यह सभी नाम लिफाफे में बंद हैं।

नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 16 दिसंबर या इससे पहले हो सकता है, क्योंकि 16 दिसंबर शाम चार बजे से खरमास लग रहा है। मान्यता है कि इस दिन से शुभ काम नहीं होते हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वे 16 दिसंबर को लौटेंगे। इसके बाद ही शपथ ग्रहण समारोह होगा।

कैबिनेट की पहली बैठक गुरुवार को

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करते ही केबिनेट की पहली बैठक गुरुवार को हो सकती है। इस बैठक में धान के बोनस से लेकर मोदी की गारंटी व भाजपा के घोषणा-पत्र पर मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों से चर्चा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री गण व मुख्य सचिव प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

मंत्रियों का शपथ ग्रहण अचानक टला

13 दिसंबर को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण का उल्लेख किया गया था, लेकिन मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण नहीं हो पाया। सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने प्रोटोकाल के तहत सभास्थल पर मंत्रियों के लिए गाड़ियां खड़ी करवा दी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की जो लिस्ट बनाई गई थी, उसे दिल्ली से स्वीकृति नहीं मिली। लिहाजा एक नई लिस्ट तैयार की गई है। सभास्थल पर तीन अलग-अलग मंच बनाएं गए थे। एक मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा दो मंचों पर वीवीआईपी की व्यवस्था थी। इन्हीं वीवीआईपी मंचों पर मंत्रियों को बिठाया जाना था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां