NEW CM; मोहन यादव होंगे मध्‍य प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री, राजेंद्र शुक्‍ल, जगदीश देवड़ा उप मुख्‍यमंत्री

भोपाल, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय खत्‍म हो गया है। मोहन यादव मध्‍य प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह तय किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में दो डिप्‍टी सीएम होंगे। राजेंद्र शुक्‍ल और जगदीश देवड़ा। नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्‍यक्ष होंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सीएम पद को लेकर शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नाम की चर्चा चलती रही और आज इसको लेकर संशय खत्म हो गया। 

नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्‍यक्ष होंगे

अभी तक केंद्रीय मंत्री व सांसद रहे एवं दिमनी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित नरेंद्र सिंह तोमर अब मध्‍य प्रदेश के विधानसभा अध्‍यक्ष होंगे।

सरकार बनाने का दावा पेश

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल इस्तीफा दिया।

सीएम बनते ही यह बोले मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, …मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है… आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा।

जानिए अपने सीएम को

नाम : मोहन पिता पूनमचंद यादव, उम्र- 58 वर्ष
शिक्षा : बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए, पीएचडी
परिवार में पत्नी और दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी दोनों ही डाक्टर)
पता : 1/1 मुंज मार्ग, फ्रीगंज
राजनीतिक करियर : राजनीतिक करियर सन् 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल होकर किया। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी रहे। 2004 से 2010 तक उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं। 2011 से 2013 तक एमपी राज्य पर्यटन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे। फिर 2013 से 2018 तक विधायक रहे में और दूसरी बार निर्वाचित होने पर 2019 के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री रहे। उन्होंने 2013 में उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़ा था और लगातार तीसरे चुनाव में यहां से विधायक निर्वाचित हुए हैं. इस बार उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी चेतन प्रेमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराया था. मोहन यादव को 95699 वोट मिले थे।

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे राजेंद्र शुक्ल

प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था। उनके पिता भैयालाल शुक्ला एक ठेकेदार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की । युवावस्था में ही नेतृत्व के गुण विकसित होने के कारण वे 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने।वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1998 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़कर राजनीति में अपनी जगह बनाई

जगदीश देवड़ा बने उप मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में थावरचंद गहलोत के बाद एक बड़े दलित चेहरे जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। 1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद से अपने लगभग 33 वर्ष के लंबे राजनीतिक कार्यकाल में जगदीश देवड़ा आठवी बार विधायक बने हैं। प्रदेश की 2003 में उमा भारती सरकार से लेकर अभी शिवराजसिंह चौहान की सरकार तक में वे बड़े मंत्रालय संभाल चुके हैं। जिनमे परिवहन, गृह, श्रम, जेल, वित्त मंत्री का प्रभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें जहां भी भेजो वहां काफी अच्छे से कार्य किया है। थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने के बाद से मप्र बीजेपी में बड़े दलित चेहरे के रुप में देखा था उसके चलते अब उन्हें उप मुख्यमंत्री के रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। देवड़ा को मुख्यमंत्री बनाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां