NEW CM; वसुंधरा समर्थक विधायकों से ऐसा क्यों बोले राजनाथ सिंह? -‘आपको ताली बजानी है’

नई दिल्ली,एजेंसी, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद बीजेपी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। एमपी और छत्तीसगढ़ की तरह बीजेपी ने राजस्थान में भी चौंकाते हुए फैसला लिया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले भजन लाल शर्मा पहली बार जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक बनें हैं। जब विधायक दल की बैठक में भजन लाल के नाम का एलान किया गया। उनका नाम सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पार्टी नेताओं की मानें तो वसुंधरा राजे की पैरवी करने वालों से कहा गया था कि आपको ताली बजानी है।

राजनाथ सिंह ने विधायकों को दिया था निर्देश

दरअसल, राजनाथ सिंह ने बैठक से पहले विधायकों से मुलाकात की थी। इस दौरान मौजूद नेताओं का कहना है कि करीब तीन दर्जन विधायकों ने लोकसभा चुनाव और प्रदेश की बिगड़ी आर्थिक हालत को देखते हुए वसुंधरा को सीएम बनाने की पैरवी की थी। इस पर राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि बैठक में वसुंधरा जिस नाम का प्रस्ताव रखें, उस पर आपको ताली बजानी है।

सीएम की रेस में थे ये नाम

3 दिसंबर को घोषित हुए नतीजों के 9 दिन के बाद राजस्थान में सीएम के चेहरे की घोषणा की गई। इससे पहले सीएम पद को लेकर सबसे अधिक चर्चा वसुंधरा राजे के नाम की थी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के नाम भी सीएम की रेस में शामिल थे। हालांकि, मोदी और शाह की जोड़ी ने फिर से चौंकाया और भजन लाल शर्मा को राजस्थान की कमान सौंपी गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्‌टी, सीएम साय का ऐलान-संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई…

    POLITICS; बांकीपुर और प्रशांत किशोर के बहाने

    बिहार की राजधानी पटना का पटना पश्चिम विधान सभा क्षेत्र परिसीमन के बाद बांकीपुर विधानसभा के नाम तो जाना ही जाता था। इस विधान सभा क्षेत्र की दूसरी बड़ी पहचान…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र