NIA;नक्सली कनेक्शन, श्रमिक नेता कलादास डहरिया के घर पर NIA की दबिश, लैपटॉप-पेन ड्राइव जब्‍त

दुर्ग, गुरुवार को तडके एनआईए की टीम के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पहुंचने से हड़कंप मच गया है। जामुल लेबर कैंप वार्ड नंबर- 12 में एनआईए की टीम छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के नेता कलादास डहरिया के घर पहुंची । सीआईएसएफ की मौजूदगी के साथ कलादास डहरिया के घर पर जांच की गई। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला रेला एनजीओ से जुड़ा होना भी है। एनआईए की टीम ने कलादास डहरिया से नक्सली कनेक्शन को लेकर भी पूछताछ की।

सुबह छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के नेता कलादास डहरिया से पूछताछ करने एनआईए की टीम पहुंची । कालादास डहरिया रेला एनजीओ से जुड़े हुए हैं। वे छत्तीसगढ़ में यह एनजीओ चलाते हैं। यह संस्था किसान, आदिवासी और मजदूरों के संगठन के लिए काम करता है। रेला एनजीओ को देशभर से फंडिंग होती है। बताया जा रहा है कि लगभग पांच गाड़ियों में अलग अलग टीमें पहुंची । इस दौरान आसपास के लोगों को भी रोक दिया गया।

सुबह-सुबह पहुंची टीम एनआईए की टीम

जामुल में कलादास डहरिया के घर पर संबह 5:30 बजे पहुंची थी। टीम ने पहले बाहर घेराबंदी की और आसपास के लोगों को रोक दिया। एनआईए की टीम ने घर में प्रवेश करते ही कलादास व उसके परिवार वालों का मोबाइल बंद कर दिया गया। इसके बाद घर के भीतर जाकर एक-एक सामान की जांच की गई। एनआईए को कलादास के घर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस दौरान एनआईए ने एक पेनड्राइव, मोबाइल फोन और कलादास डहरिया की बेटी का लैपटॉप को जब्त कर लिया। इसके बाद एनआईए की टीम ने एक अगस्त को कलादास डहरिया को पूछताछ के लिए रांची बुलाया है।

मजदूरों के लिए काम करता हूं-कलादास

एनआईए की कार्रवाई पर कलादास डहरिया का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई भाजपा सरकार के इशारे पर हो रही है। उनका कहना है कि वे 90 से छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा से जुड़े हुए हैं और लगातार मजदूरों के हितों के लिए काम करते हैं। एसीसी कंपनी अड़ानी के हाथों में जाने के बाद भी हमने मजदूरों के हक की बात की उसके आवास व सुविधाओं की बात की। कलादास का कहना है कि सरकार उसका मुंह बंद करना चाहती है इसलिए यह छापेमारी की गई है।

नक्सलियों से सांठगांठ का आरोप गलत

कलादास डहरिया ने कहा कि एनआईए की टीम ने नक्सलियों से सांठगांठ को लेकर भी सवाल किया है। नक्‍सलियों से संपर्क को लेकर पूछताछ की है। एनआईए ने कहा कि नक्‍सलियों से संपर्क की सूचना है। झारखंड के कुछ संदिग्ध संस्थाओं से संपर्क की बात भी की। कलादास का कहना है नक्सलियों से सांठगांठ की बात सही नहीं है। हसदेव अरण्य की बात की, एसीसी जामुल में मजदूर विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं। कई लोगों के पास हमारा नंबर हो सकता है कि इसका मतलब यह नहीं कि नक्सलियों से संपर्क है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; साहब, पुलिस कस्टडी में फेरे करा दो, मंडप से गिरफ्तार इल्लीगल गैंग के सरगना की दुल्हन पहुंची थाने, रोते हुए लगाई गुहार

    भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक मार्मिक और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक दुल्हन रोते हुए पुलिस से शादी के लिए गुहार लगा…

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां