NOTICE; लापरवाही बरतने पर 5 ठेकेदारों को नोटिस,समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

0 कलेक्टर लंगेह ने की जल जीवन मिशन योजना के प्रगति की समीक्षा

महासमुंद, कलेक्टर तथा अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन विनय कुमार लगेंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ठेकेदारों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन योजना के प्रगति की समीक्षा कर तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। धीमी गति से काम करने एवं लापरवाही बरतने वाले 05 पर ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए चेतावनी जारी किया गया। उन्हें तत्काल कार्य प्रारंभ नहीं करने पर निरस्त करने, ठेकेदार को डिबार करने या पेनाल्टी लगाने जैसी कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों और सब-इंजीनियरों को निर्देशित किया गया कि वे निर्माण स्थलों का लगातार निरीक्षण करें और तथ्यपूर्ण प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में उपस्थित ठेकेदारों के द्वारा काम को आगे बढ़ाने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों से भी अवगत कराया गया। कलेक्टर के द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं पंचायत विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं का निराकरण कर जल जीवन मिशन का सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता देवप्रकाश वर्मा ने अवगत कराया कि महासमुंद जिले में 298 ग्रामों में कार्य पूर्ण कर हर घर जल प्रमाणीकरण किया जा चुका है, साथ ही 100 से अधिक ग्रामों में प्रमाणीकरण का कार्य चल रहा है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि साहू, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग पी.आर. वर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को आखिरी मौका, 21 से 30 जुलाई तक फिर खुलेगा पंजीयन पोर्टल

    रायपुर, राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा और ऑटो परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए जा रहे पंजीयन एवं QR कोड अभियान के तहत वाहन चालकों…

    FOREST; वन अधिकार पत्रों की अनियमितताओं की जांच के लिए बनी जिला स्तरीय समिति,सात दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

    बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में वन अधिकार पत्रों में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र