Oath Ceremony; विष्णुदेव साय आज लेंगे छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ, 6 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हटने के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चयनित किया है। आज राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री व 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

2:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक कुल तीन घंटे 15 मिनट रुकेंगे। बुधवार को विशेष विमान से वे दोपहर 2.10 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 5.25 बजे से माना एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे। समारोह के लिए 14 अन्य विशिष्ट अतिथि विशेष विमान से छत्तीसगढ़ पहुचेंगे। 

भाजपा नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा

राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है।मंगलवार देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, बृजमोहन अग्रवाल, विजय शर्मा, राजेश मूणत, भूपेंद्र सवन्नी, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य नेताओं ने साइंस कालेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।

50 हजार कुर्सियां और सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात

शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग एक हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन जांच अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री ने जूदेव के स्वजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने स्व. जूदेव की धर्मपत्नी माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। माधवी देवी ने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर