POLICE; खमारडीह थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा एवं यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह लाइन अटैच

रायपुर, राजधानी रायपुर पति-पत्नी की हत्या-आत्महत्या की घटना के साथ यातायात की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दो निरीक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया । इसके साथ ही रायपुर जिले के पुलिस विभाग में देर रात बड़ा फेरबदल हुआ है। 5 थाना प्रभारी समेत 9 निरीक्षक इधर से उधर हुए हैं।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी किया है. ट्रासंफर सूची में 7 निरीक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है. वहीं यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और खमारडीह थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा को लाइन अचैट किया गया है.

जारी आदेश के मुताबिक परेश पांडेय को क्राइम ब्रांच से हटा दिया गया है. उन्हें खम्हारडीह का थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. सचिन सिंह को क्राइम ब्रांच का नया प्रभारी बनाया गया है. थाना प्रभारी राजेश सिंह को खमतराई थाना का प्रभार दिया गया है. थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा को राजेंद्र नगर और अविनाश सिंह को तेलीबांधा थाना भेजा गया है. यातायात प्रभारी हरित कुमार साहू को आरंग थाना और ढालूदास मानिकपुरी को र.आ. केन्द्र से यातायात पदस्थ किया गया है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और वासुदेव परगनिहा को र.आ. केन्द्र में पदस्थ किया गया है.

  • Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…