ACTION; 65 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, मची खलबली, देरी से आते थे दफ्तर

धमतरी, लंबे समय बाद कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की ऑफिस आने और जाने की जांच हो रही है। धमतरी कलेक्टर के निर्देश पर एक गार्ड कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के आने की एंट्री कर रही थी। इस जांच में 65 कर्मचारी ऐसे मिले जो अपने काम पर काफी लेट पहुुंचे। इन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। टीएल बैठक में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने फिर से सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय उपस्थिति को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर से बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। 65 कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। इन्हें नोटिस जारी किया गया है।

विभागों में भी बायोमेट्रिक के निर्देश

भविष्य में यदि लगातार देर से आफिस आने वालों पर वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कंपोजिट बिल्डिंग, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों में भी बायोमेट्रिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार ई-आफिस प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी पत्राचार नस्तियां एवं रूटीन फाईलें केवल ई-आफिस के माध्यम से ही भेजी जाए। उन्होंने ई-ऑफिस का पालन न करने वाले विभागों पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे सभी के लिए अनिवार्य बताया। तकनीक आधारित कार्यप्रणाली शासन की पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाती है, इसलिए सभी विभाग इसे पूर्ण रूप से अपनाएं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कार्यालयों में समय पर उपस्थिति को लेकर भी सख्त निर्देश दिए।

  • Related Posts

    SUSPEND; सर्पदंश मुआवजा घोटाले में तीन कर्मचारी सस्पेंड, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    बिलासपुर, न्यायधानी में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आरोपी…

    PWD; अफसर ने किया शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई के लिए तहसीलदार को लिखा पत्र

    महासमुंद, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) उपसंभाग क्रमांक-1, रायपुर के अनुविभागीय अधिकारी ने महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पुराने कार्यालय भवन एवं शासकीय भूमि…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र