PROTEST;बिजली विभाग में अव्यवस्थाओं को लेकर सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव

रायपुर, राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में आज बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यालय के सामने घंटे भर तक कार्यकर्ता डटे रहे और जमकर नारेबाजी की। लगातार बिजली विभाग की शिकायतें सामने आ रही थी जिसको लेकर कल मोर्चा खोला गया।

पंकज शर्मा ने कहा कि जब से विष्णु देव साय की सरकार बनी है लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं मेंटेनेंस के नाम पर घंटो तक बिजली बंद कर दिया जाता है और अवस्था का आलम बना हुआ है बिजली के चलते पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो रही है लोग पेयजल के लिए भटकते नजर आ रहे हैं स्मार्ट मीटर के नाम पर भ्रष्टाचार चल रहा है बिजली बिल ज्यादा आने से लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के बिल में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सीएसईबी में भ्रष्टाचार आलम बना हुआ है फोन करने पर अधिकारियों द्वारा जवाब नहीं दिया जाता देखा जाए तो बिजली विभाग की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अधिकारी व कर्मचारी मस्त नजर आ रहे हैं और जनता पूरी तरह से त्रस्त नजर आ रही है।लो वोल्टेज की समस्या, समय बेसमय आधे घंटे एक घंटे के लिए बिजली कटौती करना बगैर पूर्व सूचना के, साथ ही ट्रांसफार्मर में लोड प्रॉब्लम, बार-बार डीओ उड़ना एवं लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। 

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी