CBI; नए सीबीआई डायरेक्टर के नाम पर नहीं बनी सहमति, राहुल गांधी ने दिया डिसेंट नोट

नईदिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार, 5 मई 2025 को CBIके नए निदेशक की नियुक्ति के लिए गठित समिति की बैठक हुई. इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना भी उपस्थित रहे. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नाम पर असहमति जताते हुए एक डिसेंट नोट प्रस्तुत किया है.

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने वर्तमान सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. हालांकि, राहुल गांधी ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति नहीं दी. सीबीआई निदेशक की नियुक्ति एक तीन-सदस्यीय समिति द्वारा की जाती है, जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल होते हैं.

सूत्रों के अनुसार, सरकार प्रवीण सूद के कार्यकाल को बढ़ाने की योजना बना रही है. प्रवीण सूद, जो कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, इससे पहले कर्नाटक के डीजीपी रह चुके हैं. उन्होंने 25 मई 2023 को सीबीआई निदेशक का पद ग्रहण किया था, और उनका कार्यकाल इसी महीने की 25 तारीख को समाप्त हो रहा है.

प्रवीण सूद, जो कि हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं, वर्तमान में CBI के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उनके कार्यशैली पर सवाल उठाए. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो प्रवीण सूद के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

क्यों फंसा नियुक्ति पर पेंच?

प्रवीण सूद का कार्यकाल समाप्त होने से पहले नए निदेशक की नियुक्ति आवश्यक है, जिसके चलते सोमवार को पीएमओ में एक बैठक आयोजित की गई. 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, ऐसे वरिष्ठ अधिकारियों, जिनकी रिटायरमेंट में छह महीने से कम समय बचा है, उनके नाम पर सीबीआई निदेशक के पद के लिए विचार नहीं किया जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि सीबीआई निदेशक का कार्यकाल दो साल से कम नहीं होना चाहिए, और उनके तबादले के लिए नियुक्ति समिति की सहमति आवश्यक है.

कौन हैं IPS प्रवीण सूद?

प्रवीण सूद, जो कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, ने अपनी नियुक्ति से पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्य किया. उन्होंने 25 मई, 2023 को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के निदेशक का पद ग्रहण किया. जानकारी के अनुसार, प्रवीण सूद हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं.

  • Related Posts

    BJP;वकीलों को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता,भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नए प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का स्वागत

    रायपुर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का आज अधिवक्ता चेंबर, रायपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ, रायपुर शहर जिला के संयोजक नन्द कुमार साहू के नेतृत्व…

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती