POLICE; रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 60 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की तैनाती, थानों में लेंगे प्रशिक्षण

रायपुर, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उप निरीक्षक (SI) मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी अधिकारियों को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए राजधानी के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर ने आदेश और नामों की लिस्ट जारी की है।

15 सितंबर तक चलेगा फील्ड ट्रेनिंग कार्यक्रम

रायपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को 1 जून 2026 से 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिसिंग की विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें बीट व्यवस्था, संतरी ड्यूटी, रात्रि गश्त, सिटी पेट्रोलिंग, मुल्जिम पेशी, मालखाना प्रबंधन, कोर्ट कार्य, प्रचार शाखा, थाना रिकॉर्ड संधारण सहित अन्य पुलिस कार्यों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा उन्हें कनिष्ठ उप निरीक्षक एवं थाना प्रभारी अधिकारियों के साथ भी कार्य करने का अवसर मिलेगा।

इन थानों में की गई सबसे ज्यादा पदस्थापना

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर और नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी से प्राप्त निर्देशों के आधार पर इन अधिकारियों को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। सबसे अधिक तीन-तीन SI की पदस्थापना खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मौदहापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थानों में की गई है।वहीं गुढ़ियारी, मुजगहन, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थानों में दो-दो प्रशिक्षु SI को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। नए अधिकारियों को अनुभवी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध अनुसंधान, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और जनता से जुड़े मामलों को नजदीक से समझ सकेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE;भीषण गार्मी से 5 साल की मादा भालू की तड़पकर मौत, वनमंडल में मचा हडकम्प, कोरबा में सैकड़ों पक्षियां मृत

    बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का कहर वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। तापमान 45°C के पार जाने और जलस्रोत सूखने से खैरागढ़, कांकेर, मरवाही…

    FOREST; नए पीसीसीएफ की तैनाती के साथ ही एक्शन में वनमंत्री केदार कश्यप, ‘विभागीय जांच की सुस्ती’ पर नाराजगी, देरी पर होगी कार्रवाई…

    रायपुर,  वन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग में वर्षों से लंबित विभागीय जांच प्रकरणों को आगामी तीन माह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…